Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पहली झलक में दिखे तीखे तेवर, ‘हीरामंडी’ में 6 हसीनाएं दिखाएंगी प्यार, शक्ति और आजादी का खेल

पहली झलक में दिखे तीखे तेवर, ‘हीरामंडी’ में 6 हसीनाएं दिखाएंगी प्यार, शक्ति और आजादी का खेल

faridabadnews24By faridabadnews24February 2, 2024Updated:February 2, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

साल 2024 में कई फिल्मों और वेब सीरीज का लोगों को इंतजार है। इनमें से एक डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ है। 1 फरवरी को डायरेक्टर संजय लीला भंसाली अपनी इस सीरीज की पहली वीडियो झलक दुनिया को दिखा दी है, यानी फिल्म का टीजर आज रिलीज हो गया है। सामने आए टीजर में अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मनी शहगल नजर आ रही हैं। चारों का लुक कमाल का लग रहा है। टीजर से ही साफ हो गया है कि सीरीज काफी भव्य होने वाली है, ठीक जैसी फिल्में बनाने के लिए संजय लीला भंसाली जाने जाते हैं।

सामने आया टीजर

संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज के तौर पर ‘हीरामंडी’ बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है। सीरीज की पहली झलक में लंबी चौड़ी स्टार कास्ट, आलीशान महल और कमाल का बैकग्राउंड म्यूजिक देखने को मिल रहा है। हर एक्ट्रेस की झलक और उसके तेवर दिखाने की टीजर में कोशिश की गई है। टीजर में एक भी डायलॉग नहीं है। साथ ही टीजर में बताया गया है कि ये प्यार, शक्ति और आजादी की कहानी होने वाली है।

यहां देखें टीजर

भव्य है सीरीज की पहली झलक

संजय लीला भंसाली हमेशा से ही लार्जर दैन लाइफ वाली फिल्में दिखाने के लिए जाने जाते हैं। अब वो ओटीटी की दुनिया में भी अपनी पहली वेब सीरीज से कुछ ऐसा ही करने के लिए तैयार है। टीजर रिलीज से हुई धमक स्पष्ट कर रही है कि सीरीज में मेगा सेट्स, शाही स्टाइल वाले कपड़े और कमाल की डांस कोरियोग्राफी देखने को मिलेगी। अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मनी शहगल लीड रोल में हैं और इन 6 हसीनाओं का लुक बेहद खूबसूरत फिल्माया गया है, जिसे टीजर में आप देख सकते हैं।

ऐसी होने वाली है कहानी

संजय लीला भंसाली अपनी सीरीज में ‘हीरामंडी’ सेक्स वर्कर्स की कहानी दिखाएगी, जो हीरामंडी नाम की जगह में रह रही होंगी। टीजर में दिखाई गई झलक के अनुसार कहानी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान की है। सीरीज में स्वतंत्रता संग्राम के बीच सेक्स वर्कर्स के स्ट्रगल को दिखाने की कोशिश की गई है।

NEWS SOURCE : indiatv

6 beauties will show the game of love faridabadnews faridabadnews24 power and freedom in 'Hiramandi' Sharp attitude seen in the first glimpse
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

37 साल बड़े एक्टर की मां निभाया रोल, कभी ‘मनहूस’ कहकर 13 फिल्मों से निकाली गई एक्ट्रेस, फिर दी 100 करोड़ी फिल्म

May 24, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

अब हो रहा पछतावा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा, बॉलीवुड में फिट होने के लिए खरीदे थे लाखों के डिजाइनर बैग

April 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.