Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी पार्टी, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से हरियाणा कांग्रेस को फायदा, ये है मास्टर प्लान

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी पार्टी, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से हरियाणा कांग्रेस को फायदा, ये है मास्टर प्लान

faridabadnews24By faridabadnews24February 3, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Haryana Politics News:  राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra)   का संदेश घर-घर तक पहुंचाने के लिए हरियाणा कांग्रेस की ओर से एक्शन प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत, हर विधानसभा क्षेत्र में 25 से 50 बूथ के ग्रुप बनाए जाएंगे, जो प्रतिदिन दो बूथ के हिसाब से 25 दिन तक गांव-गांव जाकर जनसंपर्क करेंगे।

लोकसभाओं की क्षेत्रवार बैठकें करेगी कांग्रेस

प्रत्येक कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता, फ्रंटल संगठनों, विभागों व कांग्रेस से जुड़े सामाजिक क्षेत्र के व्यक्तियों को जनसंपर्क यात्रा में आवश्यक रूप से शामिल होने के लिए कहा गया है। इन कार्यक्रमों को अंतिम रूप प्रदान करने के लिए तीन से पांच फरवरी के बीच लोकसभाओं की क्षेत्रवार बैठकें होंगी।

घर-घर पहुंचाई जाएगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का संदेश

हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया के नेतृत्व में नई दिल्ली में आयोजित कार्यशाला में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संदेश को ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान’ के माध्यम से गांव, शहर और हर घर तक पहुंचाने की रणनीति तैयार की गई।

दीपक बाबरिया ने क्या कहा?

पार्टी प्रभारी दीपक बाबरिया ने बताया कि अगले 20 से 25 दिनों में हर दिन कम से कम दो बूथों का दौरा कर कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित करेंगे और राहुल गांधी की न्याय यात्रा के संदेश का प्रचार-प्रसार करेंगे। अभियान के दौरान ब्लाक पंचायत/जिला पंचायत, सेक्टर/मंडल में कार्य करने वाले प्रत्येक कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उस ग्रुप के साथ संबंधित इलाकों में होने वाले दो दिन के दौरे में शामिल रहेंगे।

बैठक में कौन रहेगा मौजूद?

आगामी दिनों में हर ब्लॉक पंचायत/जिला/सेक्टर/मंडल समिति संदेश यात्रा में अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहकर कार्य करेगी। लोकसभा क्षेत्र के हिसाब से इसकी तैयारी के लिए एक मीटिंग तीन फरवरी से पांच फरवरी के बीच रखी जाएगी, जिसमें पार्टी विधायक, पूर्व विधायक, जिले के पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, फ्रंटल संगठनों व विभागों, प्रकोष्ठ के चेयरमैन, संसदीय प्रत्याशी, पूर्व प्रत्याशी, एआइसीसी डेलीगेट व स्टेट डेलीगेट मौजूद रहेंगे।

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 Haryana Congress benefits from Rahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra Party busy in preparations for Lok Sabha elections this is the master plan
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.