Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ‘चक्रव्यूह’ में फंस गए अरविंद केजरीवाल, बार-बार कर रहे थे इग्नोर, फिर ED ने चली ऐसी चाल: Delhi Liquor Case

‘चक्रव्यूह’ में फंस गए अरविंद केजरीवाल, बार-बार कर रहे थे इग्नोर, फिर ED ने चली ऐसी चाल: Delhi Liquor Case

faridabadnews24By faridabadnews24February 8, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाला केस में अरविंद केजरीवाल की मुसीबत बढ़ गई है. ईडी बार-बार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाती रही, मगर उन्होंने हर बार नोटिस को इग्नोर किया. ईडी ने कुल पांच बार अरविंद केजरीवाल को समन जारी किया, मगर दिल्ली के सीएम ने हमेशा समन को गैरकानूनी बताकर अनदेखा कर दिया. इसके बाद जांच एजेंसी ईडी ने ऐसा दांव चला, जिसके बाद अरविंद केजरीवाल फंस गए हैं. अरविंद केजरीवाल ने भले ही ईडी के समन को इग्नोर कर दिया, मगर अब कोर्ट ने उन्हें समन जारी कर दिया है, जिसकी अनदेखी करना उनके लिए इतना आसान नहीं होगा.

दरअसल, जब बार-बार पूछताछ के लिए बुलाने पर अरविंद केजरीवाल जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए तो ईडी ने कोर्ट जाने का रास्ता अपनाया. ईडी ने कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की शिकायत की. ईडी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ समन का पालन न करने पर 3 फरवरी को एक नया शिकायती मामला दर्ज कराया था. ईडी के अरविंद केजरीवाल द्वारा समन का पालन नहीं करने को लेकर दायर याचिका पर कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई की. दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को समन 17 फरवरी को कोर्ट के सामने पेश होने को कहा है.

कोर्ट ने क्या आदेश दिया
अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा ने कहा, ‘शिकायत पर संज्ञान ले लिया गया है और उन्हें 17 फरवरी को तलब होने के लिए आदेश जारी किया जा रहा है.’ बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले शुक्रवार को ईडी के पांचवें समन पर भी पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए, जो उन्हें बुधवार को जारी किया गया था. आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इससे पहले ईडी को पत्र लिखकर समन को ‘अवैध और राजनीति से प्रेरित’ बताया था. उन्होंने आरोप लगाया कि उनका उद्देश्य उन्हें चुनाव प्रचार करने से रोकना है.

ईडी ने चला दांव
ईडी ने अरविंद केजरीवाल को जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए एक नहीं, बल्कि पूरे पांच मौके दिए. मगर पांचों बार अरविंद केजरीवाल ने ईडी के नोटिस को इग्नोर किया. इसके बाद ईडी के पास मौजूद कई विकल्पों में से जांच एजेंसी ने कोर्ट जाने का रास्ता चुना. ईडी ने कोर्ट से अरविंद केजरीवाल की शिकायत कर दिल्ली के मुख्यमंत्री की मुसीबत बढ़ा दी. अब जब कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को समन जारी कर दिया है, ऐसे में उनके लिए कोर्ट के समन को इग्नोर करना इतना आसान नहीं होगा, क्योंकि इसे कोर्ट की अवमानना भी माना जाएगा. ऐसे में माना जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल कोर्ट के समन की तामील कर सकते हैं.

क्या है दिल्ली शराब कांड
अरविंद केजरीवाल का फिलहाल दिल्ली शराब घोटाला केस में ईडी के साथ तकरार जारी है. दिल्ली शराब घोटाला केस में मनीष सिसोदिया और संजय सिंह अभी जेल में हैं. इस मामले में ईडी अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करना चाहती है. कथित दिल्ली शराब घोटाला 2021-22 में आबकारी नीति से संबंधित है. उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इसे लागू किए जाने के संबंध में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी जिसके तुरंत बाद 2022 में आप सरकार ने इसे रद्द कर दिया था.

NEWS SOURCE : news18

Arvind Kejriwal trapped in 'Chakravyuh' faridabadnews faridabadnews24 then ED used such a trick: Delhi Liquor Case was ignoring him again and again
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

काम दिलाने के बहाने लाया था दिल्ली, 17 साल तक आदिवासी लड़की से शारीरिक शोषण, कई बार रेप और जबरन गर्भपात

April 30, 2026

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.