Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Delhi: मौजपुर से शिव विहार के बीच मेट्रो सेवा बाधित, गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन की बाउंड्री वॉल गिरने से एक की मौत, 4 घायल

Delhi: मौजपुर से शिव विहार के बीच मेट्रो सेवा बाधित, गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन की बाउंड्री वॉल गिरने से एक की मौत, 4 घायल

faridabadnews24By faridabadnews24February 8, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बनी चारदीवारी का एक हिस्सा गिरने से बृहस्पतिवार सुबह पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इसके साथ ही पिंक लाइन की सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान विनोद (53) निवासी करावल नगर के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान अजित कुमार, मोनू कुमार, संदीप और मोहम्मद ताजिर के रूप में हुई है। यह सभी क्रमशः बलराम नगर लोनी गाजियाबाद, गोकुलपुरी, गोकुलपुरी और लक्ष्मी गार्डन इंदिरापुरी लोनी गाजियाबाद के रहने वाले हैं।

गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन बंद

घटना के बाद गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिया गया है। इसका मतलब ये है कि गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन से ट्रेनें गुजर तो रहीं हैं लेकिन इस स्टेशन से एंट्री और एक्जिट बंद है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह 11 बजे मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म को सुरक्षित रखने के लिए जो बाउंड्री वॉल बनी थी उसी का एक बड़ा हिस्सा (पूर्वी दिशा में स्थित) जाकर मेन रोड पर गिर गया।

रास्ते में गुजर रहे तीन-चार लोग आए जद में

इसकी हादसे की जद में नीचे से गुजर रहे तीन से चार लोग आ गए, जिससे वह घायल हो गए। एक शख्स दीवार के मलबे के नीचे फंस गया जिससे उससे बुरी तरह से चोटें आईं हैं। हालांकि अन्य लोगों को मामूली चोटें लगी हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद कुछ लोगों की सहायता से मलबे में फंसे शख्स को बाहर निकाला। जब घटना हुई तो वह स्कूटी से गुजर रहा था। उसने आनन-फानन जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस घायल शख्स की पहचान की कोशिश कर रही है

पुलिस घायल शख्स की पहचान की भी कोशिश कर रही है। घटना को लेकर अधिक जानकारी का इंतजार है। रास्ते से जेसीबी और क्रेन की मदद से मलबा हटा लिया गया है।मौके पर स्थानीय पुलिस और मेट्रो स्टाफ मौजूद हैं। इस मामले में उचित धाराओं में केस दर्ज करने की बात पुलिस कर रही है और जांच भी जारी है।

NEWS SOURCE : jagran

 

4 injured after boundary wall of Gokulpuri metro station collapses. Delhi: Metro service disrupted between Maujpur to Shiv Vihar faridabadnews faridabadnews24 one dead
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.