
गुरुग्राम: साइबर ठगों ने गुरुग्राम वेस्ट निवासी एक व्यक्ति की फेक न्यूड वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर उससे छह लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत के बाद साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को बुधवार रात धर दबोचा। साइबर पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने बीते दिनों साइबर थाना पश्चिम में शिकायत दी थी कि उसके साथ धमकी देकर छह लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। इस पर टीम ने आरोपित को गुरुग्राम से पकड़ लिया। आरोपित की पहचान नूंह के गांव बूबलहेरी निवासी आस मोहम्मद के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपित अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सेक्सटोर्शन की वारदात को अंजाम देता था।
जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी की नियुक्ति की गई भाजपा हरियाणा महिला मोर्चा द्वारा: Haryana news
साइट्स पर अपलोड करने की धमकी देकर ठगी
ये लोगों को उनकी न्यूड वीडियो विभिन्न इंटरनेट मीडिया साइट्स पर अपलोड करने की धमकी देकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। इसकी एक महिला साथी आनलाईन जॉब दिलाने के नाम पर लोगों के बैंक खाते खुलवाने के लिए डाक्यूमेंट ले लेती थी, जिससे ये बैंक खाता खुलवाकर बैंक खात की किट अपने पास रख लेते थे और ठगी गई राशि को इन बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लेते थे। आगामी पूछताछ व बरामदगी के लिए आरोपित को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
NEWS SOURCE : jagran
