
दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस के पास कमला नगर इलाके में स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में महिला वार्डन के साथ दो लोगों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। रूप नगर थाना पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद बुधवार को इसकी जानकारी मिलने पर हॉस्टल संचालक के दो दोस्तों पर गैंगरेप की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय पीड़िता पिंकी (परिवर्तित नाम) रूप नगर इलाके में रहती है। वह लड़कियों के हॉस्टल में वार्डन और खाना पकाने का काम करती है। पीड़िता ने बताया कि उसकी ड्यूटी रात को हॉस्टल में रुकने की भी है।
पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह रविवार रात को हॉस्टल पहुंची तो पीजी मालिक डिंपल अपने दोस्त राहुल और मोहित के साथ वहां आया। राहुल और मोहित उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। इस दौरान डिंपल फोन करने के बहाने बाहर चला गया। इसके बाद राहुल और मोहित ने उसके साथ गैंगरेप किया। वारदात के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए डिंपल के साथ वहां से चले गए।
पीड़िता ने बताया कि सोमवार रात को राहुल दोबारा आया और दुष्कर्म किया। वारदात के बाद से वह काफी डरी हुई परेशान थी। बुधवार को सहेली ने कारण पूछा तो उसने आपबीती बता दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हॉस्टल में 30 छात्राएं रहती हैं।
NEWS SOURCE : livehindustan
