गुरुग्राम । LIVE Gurugram, Faridabad, Nuh Coronavirus News Update: हरियाणा में कोरोना के संक्रमण की चपेट में अब तक 793 लोग आ चुके हैं जिसमें से 418 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं और मरने वालो की संख्या 11 हो गई है। वहीं देश में संक्रमितों की संख्या 74 हजार से ज्यादा हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में 74,281 मामले सामने आए हैं। 24,386 लोग ठीक हुए हैं और 2415 लोगों की मौत हो गई है।
इसके अलावा महाराष्ट्र में 25,000 से ज्यादा कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं। सिर्फ मुंबई में ही 15,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक बुधवार को महाराष्ट्र में 1495 मामले सामने आए और 54 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक राज्य में 25,922 मामले सामने आ गए हैं और 975 लोगों की मौत हो गई है। वहीं मुंबई में इस दौरान 595 मामले सामने आए हैं और 40 लोगों की मौत हो गई।
LIVE Gurugram, Faridabad, Nuh Coronavirus News Update:
- इसस पहले दो दिनों के दौरान 21 नए मरीज मामले में आए थे।
- संक्रमितों की संख्या बढ़कर 119 हो गई है। वहीं संक्रमण के चलते चार लोगों की मौत हो चुकी है। 57 लोग कोरोना के संक्रमण को हराने में कामयाब रहे हैं, जबकि 55 का इलाज चल रहा है और तीन लोगों को होम आइसोलेट किया गया है।
- फरीदाबाद में कोरोना के दो नए मामले दर्ज हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के दो नए मामलों की पुष्टि की है।
