Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इतनी बीमार हुई कि इलाज के दौरान तोड़ा दम, कलयुगी मां! नाबालिग बेटी को 2 बार वेश्यालय में बेचा

इतनी बीमार हुई कि इलाज के दौरान तोड़ा दम, कलयुगी मां! नाबालिग बेटी को 2 बार वेश्यालय में बेचा

faridabadnews24By faridabadnews24February 11, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

कोलकाता: कोलकाता पुलिस ने शहर की एक नाबालिग लड़की की रहस्यमय मौत की जांच शुरू कर दी है, जिसे उसकी मां ने पहले बिहार और फिर पश्चिम बंगाल में दो अलग-अलग वेश्यालयों में बेच दिया था. एक एनजीओ के सदस्यों ने कथित तौर पर पीड़िता को छुड़ाकर उसकी गंभीर हालत के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई थी.पुलिस ने एनजीओ की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. घटनाक्रम से जांच अधिकारी तब हैरान रह गए, जब उन्हें पता चला कि नाबालिग पीड़िता को उसकी मां ने दो अलग-अलग वेश्यालयों में बेच दिया था.

पुलिस सूत्रों ने कहा कि पीड़िता को सबसे पहले 2021 में उसकी मां ने बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एक वेश्यालय में बेचा था. जानकारी मिलने पर एनजीओ ने कोलकाता के नारकेलडांगा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस मुजफ्फरपुर पहुंची और लड़की को छुड़ाया. जब पुलिस ने पीड़िता को उसकी मां को सौंपा तो उसने अफसोस जताया था. हालांकि, बाद में पता चला कि उसे पश्चाताप कुछ और नहीं, बल्कि नौटंकी थी. महिला ने 2022 में फिर से अपनी बेटी को एक एजेंट के माध्यम से उत्तरी कोलकाता के सोनागाछी वेश्यालय में बेच दिया. यह एशिया के सबसे बड़े रेड-लाइट क्षेत्रों में से एक है.

एनजीओ के सदस्यों ने जो बयान पुलिस को दिया है, उसके मुताबिक, इस बार लड़की वेश्यालय में मकान मालकिन और वहां आने वाले अलग-अलग ग्राहकों के हाथों यौन शोषण का शिकार बनी. जब पीड़िता गंभीर रूप से बीमार हुई तो वेश्यालय की मकान मालकिन ने उसे रिहा कर दिया और उसने लड़की को उसकी मां के आवास के सामने पहुंचवा दिया. एनजीओ के सदस्यों ने उसे फिर वहां से ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि, डॉक्टरों के सभी प्रयास विफल रहे और आखिरकार लड़की की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई l

NEWS SOURCE : news18

faridabadnews faridabadnews24 Kalyugi Maa! Minor daughter sold to brothel twice She became so ill that she died during treatment
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

बिस्किट का लालच देकर ले गया 3 साल की मासूम को, फिर की ऐसी दरिंदगी कि कांप जाएगी रूह

June 16, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

तस्वीर देखकर लड़की के खड़े हो गए रोंगटे, AI से अश्लील फोटो बनाकर उसी युवती को भेजी, आरोपी ने कर दी ये मांग..

June 12, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.