Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इलाके में मचा हड़कंप, हरियाणा पुलिस के हवलदार की गोली मारकर हत्या

इलाके में मचा हड़कंप, हरियाणा पुलिस के हवलदार की गोली मारकर हत्या

faridabadnews24By faridabadnews24February 13, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

गोहाना: रोहतक-पानीपत हाईवे स्थित गांव रुखी के निकट हरियाणा पुलिस के हवलदार प्रमोद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे रोहतक में गांव जसिया के रहने वाले थे और सोनीपत जिले में मोहाना थाना में तैनात थे।

पहचान पत्र से हुई पहचान

हमलावरों ने जब वारदात को अंजाम दिया था तो वे वर्दी में थे। उनके सीने में गोली मारकर हत्या की गई। सोमवार रात लगभग साढ़े 12 बजे वारदात को अंजाम दिया गया। डायल 112 की टीम ने बरोदा थाना में सूचना दी। उसके पास मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने स्वजन को सूचित किया। पुलिस ने उनका शव नागरिक अस्पताल भिजवाया गया है।

मोहाना थाना में हवलदार थे प्रमोद

प्रमोद मोहाना थाना में हवलदार थे। वे सोमवार को ड्यूटी पर थे। वे किसी काम से देर रात को थाना से निकले और रोहतक की तरफ जा रहे थे। रात लगभग साढ़े 12 बजे डायल 112 की टीम को रोहतक-पानीपत हाईवे स्थित गांव रुखी के निकट वर्दी पहने पुलिस कर्मी को लहूलुहान हालत में देखा।

उनका शव हाईवे के साथ कच्चे रास्ते में पड़ा था। उनके सीने में गोली मारकर हत्या की गई थी। सूचना मिलने पर बरोदा थाना से प्रभारी रमेश चंद्र और भैंसवान चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतक के पास पहचान पत्र मिला, जिससे उसकी पहचान रोहतक के गांव जसिया के प्रमोद के रूप में हुई। गांव रुखी में जहां वारदात हुई है उससे अगला गांव ही जसिया है। पुलिस द्वारा सूचित किया तो उसका चचेरा भाई कर्मबीर और अन्य स्वजन मौके पर पहुंचे और उसकी शिनाख्त की। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल गोहाना भिजवाया गया। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची।

कई पहलुओं को लेकर जांच शुरू

पुलिस ने हवलदार प्रमोद की हत्या को लेकर कई पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। मोहाना थाना गोहाना-सोनीपत हाईवे पर स्थित है। मोहाना थाना गोहाना से लगभग 18 किलोमीटर दूर है। रविंद्र सोमवार को ड्यूटी पर था। वह वर्दी में ही रोहतक की तरफ जा रहा था। गांव रुखी में जहां वारदात को अंजाम दिया गया उससे अगला गांव जसिया है। प्रमोद इसी गांव के रहने वाले थे। प्रमोद घर जा रहे थे या किसी काम से दूसरी जगह जा रहे थे इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है।

चार वर्ष पहले गोहाना में की गई थी दो पुलिस कर्मियों की हत्या

लगभग चार वर्ष पहले बरोदा थाना के अंतर्गत बुटाना चौक के तैनात पुलिस कर्मी रविंद्र और कप्तान की धारदार हथियारों से हत्या की गई थी। दोनों पुलिस कर्मी उस दिन रात को गश्त ड्यूटी पर थे। बुटाना चौकी से 500 मीटर दूर उनकी धारदार हथियार से हमला करके हत्या की गई थी। तब वारदात में संंलिप्त हमलावरों का उसी दिन सुराग लग गया था। इस वारदात में संलिप्त गांव बुटाना की दो युवतियां और जींद के कुछ युवक शामिल थे।

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 Haryana Police constable shot dead Panic created in the area
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.