
वैलेंटाइन डे (Valentine Day) की शुरुआत हो चुकी है। आज के दिन सभी एक दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हैं। ‘बिग बॉस 17’ की कंटेस्टेंट मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) का हाल ही में रोमाेंटिक म्यूजिक एल्बम ‘सांवरे’ रिलीज हुआ, जिसमें वह अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) के साथ रोमांस करती देखी जा सकती हैं। मनारा इस एल्बम को जमकर प्रमोट कर रही हैं। साथ ही वैलेंटाइन डे के मौके पर उन्होंने अपने वैलेंटाइन का खुलासा किया है।
मनारा ने करवाई अपने वैलेंटाइन से मुलाकात
बिग बॉस हाउस में अपनी स्वीटनेस और बबली नेचर के चलते मनारा लाइमलाइट में बनी रहीं। मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली। हालांकि, ये बॉन्डिंग दोस्ती के आगे नहीं बढ़ सकी। वहीं, अब मनारा का अभिषेक कुमार के साथ रोमांटिक वीडियो सामने आया है, जिसका वह जमकर प्रमोशन कर रही हैं।
भारती सिंह के साथ किया पॉडकास्ट
हाल ही में मनारा कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbachiya) के पॉडकास्ट में पहुंचीं। यहां इंटरव्यू के बाद उन्होंने पैपराजी को अपने वैलेंटाइन से मिलवाया। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पॉडकास्ट खत्म होने के बाद हर्ष और भारती के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान वह मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि भारती उनकी वैलेंटाइन हैं। इस दौरान भारती के साथ पॉडकास्ट करना अच्छा लगा।
पॉडकास्ट के लिए मनारा ने रेड कलर की पैंट और इसी कलर के जैकेट वाला आउटफिट पहना, जिसमें वह काफी जंच रही थीं। वहीं, फैंस ने मनारा की खूबसूरती की तारीफ करने के साथ ही अभिषेक और उनकी जोड़ी की भी तारीफ की।
NEWS SOURCE : jagran
