Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पूरी दिल्‍ली खा ले एक वक्‍त का भरपेट खाना, देश की सबसे महंगी शादी, खर्च किया इतना

पूरी दिल्‍ली खा ले एक वक्‍त का भरपेट खाना, देश की सबसे महंगी शादी, खर्च किया इतना

faridabadnews24By faridabadnews24February 21, 2024Updated:February 21, 2024No Comments5 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

देश-दुनिया में शादी हर किसी के जीवन का एक खास मौका होता है. हर व्‍यक्ति इसे काफी खास और यादगार बनाना चाहता है. इस चक्‍कर में ज्‍यादातर लोग बेतहाशा पैसा खर्च करते हैं. काफी लोग तो बेटियों की शादी धूमधाम से करने के चक्‍कर में कर्ज में डूब जाते हैं. लेकिन, जिन लोगों के पास अकूत संपत्ति वे शादी-ब्‍याह में दिल खोलकर पैसा पानी की तरह बहाते हैं. आज हम बता रहे हैं अब तक की देश की सबसे महंगी शादी के बारे में, जिसमें बेटी के पिता ने कोई कसर नहीं छोड़ी. आप सोच रहे होंगे कि ये शादी अडानी, अंबानी या किसी बड़े कारोबारी घराने या किसी बॉलीवुड सुपरस्‍टार की बेटी की होगी. तो हम बता दें कि आप गलत हैं.

देश की सबसे महंगी शादी में इतना पैसा खर्च हुआ कि राजधानी दिल्‍ली की पूरी आबादी एक वक्‍त का भरपेट खाना खा ले. यह शादी किसे बड़े कारोबारी घराने की बेटी की नहीं, बल्कि कर्नाटक के पूर्व मंत्री जी. जनार्दन रेड्डी की बेटी की थी. पूर्व मंत्री जी. जनार्दन रेड्डी ने अपनी बेटी ब्राह्मणी रेड्डी की शादी हैदराबाद के कारोबारी विक्रम देव रेड्डी के बेटे राजीव रेड्डी से की थी. जानकारी के अनुसार, इस शादी में 500 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. अब इस आधार पर आकलन किया जाए तो राजधानी की 3.38 करोड़ की आबादी में हर व्‍यक्ति के हिस्‍से में 130 रुपये से ज्‍यादा आएंगे. साफ है कि इस पैसे हर व्‍यक्ति कम से कम एक वक्‍त का खाना तो खा ही सकता है. बताया जाता है कि शादी के कार्ड की कीमत ही करीब 5 करोड़ रुपये थी.

5 दिन की शादी में शामिल हुए थे 50 हजार मेहमान
जी. जनार्दन रेड्डी की बेटी ब्राह्मणी रेड्डी और राजीव रेड्डी की शादी 6 नवंबर 2016 को हुई थी. ये शादी 5 दिन चली थी. इसे देखने के लिए पूरी दुनिया से 50,000 मेहमान आमंत्रित किए गए थे. जनार्दन रेड्डी ने मेहमानों के लिए बेंगलुरु के 5 और 3 स्‍टार होटलों में 1,500 कमरे बुक किए थे. यही नहीं, मेहमानों को लाने-ले जाने के लिए करीब 2000 कैब किराये पर ली गई थीं. वहीं, वीवीआईपी मेहमानों को लाने-ले जाने के लिए 15 हेलीकॉप्‍टर भी किराये पर मंगाए गए थे. आयोजन स्थल के लिए करीब 3,000 सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे.

most expensive wedding of India, Delhi Population, Janardhan Reddy, Brahmani reddy marriage, Rs 500 crore expense in marriage, Rajiv Reddy, Isha Ambani, Mukesh Ambani, LN Mittal, Akash Ambani, Expensive Marriages, Marriage News, Mining Baron, Adani Family, Saari worth Rs 17 Crore, Nackles worth Rs 25 Crore, Invitation card worth Rs 5 Crore, देश की सबसे महंगी शादी, जनार्दन रेड्डी ने बेटी की शादी में पानी की तरह बहाया पैसा, ब्राह्मि‍णी रेड्डी , राजीव रेड्डी, अंबानी परिवार, मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, आकाश अंबानी, एलएन मित्‍तल, शादी में खर्च, खनन व्‍यापारी, 17 करोड़ की साड़ी, 25 करोड़ का हार, 5 करोड़ का निमंत्रण पत्र

ब्राह्मणी रेड्डी ने शादी में साड़ी से मैच करता हुआ 25 करोड़ रुपये का डायमंड चोकर नेकलेस पहना था.

दुल्‍हन ने सोने के धागों से बनी 17 करोड़ी साड़ी पहनी
ब्राह्मणी रेड्डी ने शादी में सोने के धागों से तैयार की गई लाल रंग की खूबसूरत कांजीवरम साड़ी पहनी थी. इस साड़ी को मशहूर डिजाइनर नीता लुल्ला ने तैयार किया था. इसकी कीमत करीब 17 करोड़ रुपये थी. ब्राह्मणी रेड्डी ने शादी में साड़ी से मैच करता हुआ 25 करोड़ रुपये का डायमंड चोकर नेकलेस पहना था. इसके अलावा उन्‍होंने पंचदला, मांग टीका, कमर बंध और हेयर एक्सेसरीज समेत कई गहने पहने थे. ब्राह्मणी रेड्डी की सभी ज्वेलरी की कीमत 90 करोड़ रुपये आंकी गई थी. मुंबई से मेकअप आर्टिस्ट को बुलाया गया था. साथ ही 50 से ज्यादा बेहतरीन मेकअप आर्टिस्ट हायर किए गए थे. इस इंतजाम पर कुल 30 लाख रुपये खर्च किए गए थे.

एलसीडी स्‍क्रीन प्‍लेइंग कार्ड का भेजा गया था न्‍योता
शादी के इनविटेशन के लिए एलसीडी स्क्रीन प्लेइंग कार्ड बनवाया गया था. इसका बॉक्स जैसे ही खोला जाता तो इसमें रेड्डी परिवार पर फिल्माया गया एक गाना शुरू हो जाता था. इसमें परिवार के सभी लोग अपने मेहमान को शादी के लिए आमंत्रित करते दिखाई दिए थे. यह शादी समारोह बेंगलुरु के पैलेस ग्राउंड में आयोजित हुआ था. शादी में आने वाले मेहमानों को गेट से अंदर तक 40 लग्जरी बैलगाड़ियों में बैठाकर ले जाया गया था. बॉलीवुड के आर्ट डायरेक्टर्स ने विजयनगर स्टाइल के मंदिरों के कई सेट लगाए थे. डायनिंग एरिया को बेल्लारी गांव जैसा बनाया गया था. दरअसल, बेल्‍लारी रेड्डी का होम टाउन है.

बेल्‍लारी खनन घोटाले में आरोपी भी रहे जनार्दन रेड्डी
गली जनार्दन रेड्डी नेता होने के साथ ही खनन कारोबारी भी हैं. वह कल्याण राज्य प्रगति पक्ष के संस्थापक और अध्यक्ष भी हैं. इस समय वह गंगावती विधानसभा क्षेत्र से कर्नाटक विधानसभा के सदस्य हैं. बाद में खनन घोटाले में जनार्दन रेड्डी का नाम आया. बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने 12 जून 2023 को बेल्लारी में अवैध लौह अयस्क खनन घोटाले में आरोपी बनाए गए जी. जनार्दन रेड्डी और उनकी पत्‍नी जी. लक्ष्मी अरुणा की कुल 82 अचल संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया. सीबीआई ने कुर्की की मांग को लेकर 2022 में आपराधिक याचिका दायर की थी. कुर्क की जाने वाली संपत्तियों की कीमत 65.05 करोड़ रुपये बताई गई थी.

संसद में बड़ा मुद्दा बनाया गया शादी में हुआ खर्च
खनन घोटाले में जेल जा चुके जी. जनार्दन रेड्डी की बेटी की शादी में किए गए इस बेतहाशा खर्च को विपक्षी दलों ने संसद में भी मुद्दा बनाया था. जनार्दन रेड्डी की बेटी की शादी नोटबंदी के ठीक बाद हुई थी. ऐसे में कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने इसे निशाना बनाया था, क्‍योंकि जनार्दन रेड्डी कर्नाटक में भाजपा सरकार में मंत्री रहे थे. कांग्रेस के तत्‍कालीन सांसद आनंद शर्मा ने संसद में सरकार से पूछा था कि शादी में खर्च करने के लिए 500 करोड़ रुपये जनार्दन रेड्डी के पास कहां से आए? मायावती समेत कई नेताओं ने भी शादी में बेतहाशा खर्च पर सवाल खड़े किए थे l

NEWS SOURCE : news18

a full meal at one time Eat the whole of Delhi faridabadnews faridabadnews24 spent so much the most expensive wedding in the country
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

बंद रहेंगे होटल-रेस्टोरेंट, चुनाव के तुरंत बाद इस राज्य में होगा बड़ा प्रदर्शन

May 2, 2026

काम दिलाने के बहाने लाया था दिल्ली, 17 साल तक आदिवासी लड़की से शारीरिक शोषण, कई बार रेप और जबरन गर्भपात

April 30, 2026

Petrol-Diesel Prices April 27: देखें दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज का भाव, देशभर में जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट

April 27, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.