Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सांस रुकने से हुईं 22 प्रतिशत मौतें, प्रदूषण भी एक कारण, कोरोना के बाद अचानक मौतों पर हुआ अध्‍ययन

सांस रुकने से हुईं 22 प्रतिशत मौतें, प्रदूषण भी एक कारण, कोरोना के बाद अचानक मौतों पर हुआ अध्‍ययन

faridabadnews24By faridabadnews24February 24, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

कोरोना के बाद से विभिन्न समारोहों में नाचते गाते या जिम में व्यायाम करने के दौरान अचानक मौत के मामले सुर्खियों में रहे हैं। ऐसे मामलों में अक्सर वीडियो देखकर मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट (अचानक हृदय गति बंद हो जाना) मान लिया जाता है। बहुत हद तक यह बात सही भी है।

प्रदूषण भी मौत का एक कारण

हालांकि, एम्स के फारेंसिक विभाग द्वारा किए गए एक अध्ययन की प्राथमिक रिपोर्ट में पाया गया है कि ऐसे करीब 22 प्रतिशत मामलों में सांस रुकने से लोगों की अचानक जान गंवाई। एम्स के फारेंसिक विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने ऐसे मामलों के लिए प्रदूषण को भी एक कारण बताया।

डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया कि कोरोना के बाद युवाओं के अचानक मौत के मामले बढ़ने पर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने इस पर एक शोध करने की जिम्मेदारी दी है। जिसमें यह देखा जा रहा है कि मौत का कारण कोरोना के बाद की समस्याएं या टीके का किसी तरह दुष्प्रभाव तो नहीं है। इस अध्ययन की प्राथमिक रिपोर्ट में कोरोना के बाद की समस्याओं या टीके के कारण मौत की पुष्टि नहीं हुई। इसलिए टीके से जोखिम नहीं है।

अचानक मौत के पुरुष अधिक शिकार

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष यह अध्ययन शुरू किया गया था। 18 से 65 वर्ष की उम्र के 132 मृतकों पर अध्ययन किया गया है, जिनकी मौत अचानक हुई थी। इसमें 18 से 45 वर्ष की उम्र के युवा अधिक (71) थे और 46 से 65 वर्ष की उम्र के 37 मृतकों के शव थे। इस अध्ययन में 87 प्रतिशत पुरुष व 13 प्रतिशत महिलाएं शामिल थीं। यह आंकड़े बताते हैं कि पुरुष अचानक मौत के शिकार अधिक हुए।

अध्ययन में शामिल शवों का वर्चुचल अटोप्सी (डिजिटल एक्स-रे व सीटी स्कैन कर पोस्टमार्टम), परंपरागत तरीके से पोस्टमार्टम व मालिक्यूलर आटोप्सी कर मौत के कारणों का पता लगाने कोशिश की गई। जिसमें 49.24 प्रतिशत मरीजों की मौत अचानक हार्ट अटैक व कुछ मरीजों की मौत हेमरेज होने के कारण हुई थी। इस तरह हृदय रक्तवाहिनियों की बीमारियों से 52.27 प्रतिशत मरीजों की मौत हुई।

अचानक सांस का रुक जाना

इसके बाद अचानक मौत का दूसरा बड़ा कारण अचानक सांस रुक जाना पाया गया। ऐसे 9.09 प्रतिशत मामलों में पेट में मौजूद भोजन के अंश उल्टी के दौरान सांस की नली में जाने से सांस बंद हो गई थी। वहीं 10.60 प्रतिशत मामलों में निमोनिया के कारण फेफड़े ने काम करना बंद कर दिया। इस वजह से सांस बंद हो गई। 2.27 प्रतिशत मामलों में सांस की कुछ अन्य बीमारियां पाई गईं।

उन्होंने बताया कि अध्ययन में उन्हीं मृतकों के शवों को शामिल किया गया था जिन्हें पहले से हृदय, सांस, इत्यादि की बीमारी होने की जानकारी नहीं थी। डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि प्रदूषण से गंभीर बीमारियां होती हैं लेकिन उसके कारण होने वाली मौतें रिपोर्ट नहीं की जाती हैं। सांस की बीमारी के कारण होने वाली अचानक मौत का एक वजह प्रदूषण भी हो सकता है।

NEWS SOURCE : jagran

22 percent deaths occurred due to respiratory arrest faridabadnews faridabadnews24 pollution is also a reason study conducted on sudden deaths after Corona
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, ‘देश सबसे ऊपर, छात्रों से बढ़कर कोई पद नहीं’

July 26, 2026

NDMC के 500 से अधिक सफाईकर्मी काम में जुटे, जंतर मंतर से मिटाए जा रहे CJP के प्रोटेस्ट के निशान

July 26, 2026

अन्ना हजारे के आंदोलन से हो रही तुलना, पनप रही सोशल मीडिया के कॉकरोच की राजनीतिक महत्वाकांक्षा

July 23, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.