पंजाब से हरियाणा में आने वाले श्रमिको को रोकने के लिए हरियाणा ने पुलिस का पहरा बढ़ा दिया है। पंजाब से हरियाणा आने वाले सभी कच्चे पक्के रास्ते पक्के सील कर दिए हैं। वहीँ हरियाणा के गृह मंत्री विज ने यह भी कहा है कि यदि रिसीविंग प्रदेश NOC दे तो वे 4 दिन के अंदर सभी श्रमिकों को उनके प्रदेश पहुँचाने का काम पूरा कर देंगे।
प्रवासी श्रमिको को पलायन जारी है और मुसीबतों के बीच में प्रवासी अपने प्रदेशो को जाने के लिए परेशानियाँ झेल रिस्क उठा रहे हैं। कल हरियाणा से यूपी भेजी गयी बसों के वापिस आने के बाद श्रमिको को एक बार फिर से मायूसी हाथ लगी है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बयान देते हुए कहा यदि रिसीविंग प्रदेश NOC दे तो वे 4 दिन के अंदर श्रमिको को उनके प्रदेश पहुंचा देंगे।
वहीँ पंजाब से आ रहे श्रमिकों को रोकने के लिए हरियाणा की तरफ से सभी कच्चे पक्के रास्तों पर पुलिस बल बढ़ा दिया गया है। जो भी कच्चे पक्के रास्ते पंजाब से हरियाणा में आ रहे हैं और जिन रास्तों से श्रमिक हरियाणा में दाखिल हो रहे हैं उन सभी रास्तों पर पुलिस तैनात कर दी गयी है। इसकी जानकारी देते हुए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा प्रवासियों को रोकने का दायित्व पंजाब है लेकिन हमने सारे कच्चे पक्के रास्तो को सील कर दिया है।
प्रवासी श्रमिकों पर हरियाणा के यमुनानगर में हुए लाठी चार्ज पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा उन्होंने डीजीपी को निर्देश दिए है कि श्रमिको पर लाठी चार्ज न हो और ऐसी स्थिति पर सिर्फ़ बातचीत से रास्ता निकाला जाये।
हरियाणा में पिछले दिनों विदेश से आये उन तबलीगी जमात से जुड़े लोगो पर हरियाणा पुलिस द्वारा FIR दर्ज की गयी थी जिन्होंने भारत में टूरिस्ट वीजा पर एंट्री ली थी और वे धर्म प्रचार का काम कर रहे थे। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने इसको लेकर कहा जब सभी अपनी सजा पूरी कर लेंगे तब इन्हें भारत से इन्हें डिपोट कर दिया जायेगा।
