Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » स्क्रीनिंग के दौरान उड़ी नियमों की धज्जियां, NCR में उमड़ी प्रवासी मजदूरों की भीड़, पढ़िए पूरी खबर

स्क्रीनिंग के दौरान उड़ी नियमों की धज्जियां, NCR में उमड़ी प्रवासी मजदूरों की भीड़, पढ़िए पूरी खबर

faridabadnews24By faridabadnews24May 18, 2020No Comments5 Mins Read

नई दिल्ली । घर जाने के लिए प्रवासी मजदूर सोमवार को भी सड़क पर उमड़ पड़े। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और सोनीपत में प्रवासी कामगारों को सड़कों पर जाते हुए देखा गया। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के रामलीला मैदान में भी भारी संख्या में लोग पहुंच गए। ये लोग अपने घर जाने के लिए यहां पर पहुंचे। पुलिस ने बसों में बैठाकर अलग-अलग जगहों पर इन्हें ले गई है। इसके बाद इन सभी को अलग-अलग ट्रेनों में रवाना किया जाएगा। गाजियाबाद से सोमवार को छह स्पेशल श्रमिक ट्रेनें अलग-अलग प्रदेशों में जाएंगी।

उधर, पूर्वी दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर स्थित राजकीय स्कूल में स्क्रीनिंग के लिए आने लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि बिहार, उत्तर- प्रदेश और मध्यप्रदेश जाने वाले कामगारों और उनके परिवार के सदस्यों की स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद विशेष ट्रेनों से इन्हें उनके प्रदेश भेजा जाएगा। ईस्ट विनोद नगर स्थित राजकीय स्कूल में सुबह 6 बजे से ही लोग स्क्रीनिंग के लिए पहुंचने लगे। इस दौरान यहां पर शारीरिक दूरी के नियमों का भी पालन नहीं किया गया।

वहीं वेस्ट विनोद नगर स्थित स्क्रीनिंग सेंटर में जिन कामगारों की स्क्रीनिंग हो रही है उन्हें हाथों हाथ खाने के पैकेट भी दिए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि ये वे लोग हैं जिन्होंने ऑनलाइन के जरिए आवेदन किया था या फिर प्रशासन के संपर्क किया था। मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि उन्हें मोबाइल पर मैसेज के लिए सूचना दी गई थी इसलिए वे स्क्रीनिंग के लिए आए हैं।

ANI UP

✔@ANINewsUP

#WATCH Ghaziabad: Thousands of migrant workers gather at Ramlila Ground for registering themselves for the three Shramik special trains, which will leave for different parts of Uttar Pradesh later today.

एम्बेडेड वीडियो

719

12:48 pm – 18 मई 2020
Twitter Ads की जानकारी और गोपनीयता
324 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

ANI UP

✔@ANINewsUP

#WATCH Ghaziabad: Thousands of migrant workers gather at Ramlila Ground for registering themselves for the three Shramik special trains, which will leave for different parts of Uttar Pradesh later today.

एम्बेडेड वीडियो

719

12:48 pm – 18 मई 2020
Twitter Ads की जानकारी और गोपनीयता
324 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

बता दें कि लंबे समय से लॉकडाउन खुलने का इंतजार कर रहे लोगों का अब धैर्य जवाब देने लगा है। इसलिए लोग पैदल ही परिवार के साथ अपने प्रदेश लौटने के लिए निकलने लगे।

 Delhi-NCR Migrant Labour News

  • गाजियाबाद के रामलीला ग्राउंड में पहुंचे लोगों को बसों से अलग-अलग जगह ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अलग-अलग जगह जाने वाली ट्रेनों के लिए संबंधित प्रदेश के लोगों को अलग-अलग रखा जा रहा है। इन्हें बसों से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन ले जाया जा रहा है।
  • मिली जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद से सोमवार को छह ट्रेनें, यूपी, बिहार समेत अन्य जगहों के लिए रवाना की जाएंगी। इनमें से एक ट्रेन दोपहर 12 बजे के करीब रवाना हो चुकी है।
  • साहिबाबाद में महाराजपुर सीमा को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। यहां से जरूरी सेवा से जुड़े लोगों को भी नहीं जाने दिया जा रहा है। लोगों को यूपी गेट से भेजा जा रहा है।
  • यूपी गेट पर लोगों को बस में बैठाकर पुलिस गाजियाबाद के शेल्टर होम में ले जा रही है।
  • गाजीपुर डेयरी फार्म फ्लाईओवर के नीचे जुटे कामगारों से लगातार शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील कर रही है दिल्ली पुलिस
  • विकास मार्ग पर आईटीओ से लक्ष्मी नगर की तरफ जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के लिए पुलिस बैरिकेड की वजह से लगा जाम
  • यूपी गेट छोड़ अब गाजीपुर डेयरी फार्म के पास गोलचक्कर पर बड़ी संख्या में श्रमिक जुट गए। पुलिस ने बताया कि इन लोगों को रैन बसेरों में भेजा जाएगा। ये लोग अपने गांव जाने के लिए यहां पर जुटे थे।
  • वहीं, यूपी गेट छोड़ अब गाजीपुर डेयरी फार्म के पास गोलचक्कर पर बड़ी संख्या में श्रमिक जुट गए। पुलिस ने बताया कि इन लोगों को रैन बसेरों में भेजा जाएगा। ये लोग अपने गांव जाने के लिए यहां पर जुटे थे।
  • ट्रेन से जानेवाले  कामगार गाजियाबाद के घंटाघर रामलीला ग्राउंड में  कागजात की जांच के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे। स्क्रीनिंग के  बाद यहां से इन्हें बस से स्टेशन भेजा जाएगा। आज गाजियाबाद से तीन श्रमिक ट्रेनें रवाना होंगी।
  • वहीं, हरियाणा के सोनीपत में भी कई प्रवासी मजदूर घर जाने के लिए पैदल निकल पड़े हैं। एक प्रवासी युवक ने बताया कि वह अपने गृह नगर प्रतापगढ़ यूपी  वापस जाना चाहता है। उसने बताया कि अधिकारियों ने बस मुहैया कराने की घोषणा की थी। जिसके बाद वे लोग यहां पर आए हैं लेकिन यहां हमें कोई बस नहीं मिल रही है और यदि हम अपने कमरों में वापस जाते हैं तो हमारे पास राशन नहीं है।
  • नोएडा में सड़क पर पैदल चलने वाले श्रमिकों के नहीं रुक रहे कदम। सेक्टर 49 स्थित बरौला गांव से जिला महोबा जाने के लिए परिवार के साथ निकले लोग।
  • यूपी के विभिन्न जिलों के लोगों को लेकर बुलंदशहर डिपो में पहुंची हरियाणा रोडवेज की बसों को यूपी रोडवेज के अधिकारियों ने रोका।  बुलंदशहर प्रशासन ने सवारियों को रिसीव करने से मना  किया। कहा हमारे पास बसें  उपलब्ध नहीं हैं, इन यात्रियों को आगे ले जाने के लिए। हरियाणा रोडवेज के बस चालक और कंडक्टर परेशान। बसों में गई सवारियां‌ भी फंसी। 40 बसों में सोमवार सुबह फरीदाबाद के करीब 1200 यात्री हुए थे सवार।

दिल्ली पुलिस और उप्र पुलिस ने उन्हें यहीं पर रोक दिया। रात में जो लोग बॉर्डर पार गए उनको भी उप्र पुलिस ने गाजियाबाद की सीमा में नहीं घुसने दिया।

इनमें कुछ लोग मालवाहक वाहनों द्वारा भी यहां पहुंचे थे। भीड़ जुटने पर दिल्ली पुलिस ने इन लोगों को डीटीसी बस में बिठाकर वापस रैन बसेरों में भेजना शुरू कर दिया।

crowd of migrant laborers gathered in NCR Delhi faridabadnews24 Rules flouted during screening
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026

दिल्ली होटल अग्निकांड का नया वीडियो वायरल, बचाओ-बचाओ’ की चीखों से गूंजा हौज रानी

June 6, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.