राष्ट्रीय महिला जागृति मंच सीकर जिलाध्यक्ष हेमलता मिश्रा ने बताया है कि आज सीकर मे राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष पूजा पाठक का प्रकल्प तुलसी पूजन एक धार्मिक कार्यक्रम को पूरा करते हुए आज सीकर टीम ने सामूहिक रूप से तुलसी पूजा की और उसके बाद कोरोना मुक्ति के लिए हवन भी किया गया I
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की जिला संयोजक मीरा कुमावत, जिला उपाध्यक्ष भावना जांगिड़, कोषाध्यक्ष सरिता शर्मा, संघठन मंत्री पूजा शर्मा, अनुप्रिया अग्रवाल, मंजू मिश्रा ,राधिका मिश्रा सहित मातृशक्ति उपस्थित रहे I
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच सीकर द्वारा सन्तो को श्रद्धांजलि, गौमाता की सेवा, बेजुबान पक्षियों के लिए परिण्डे, मास्क बनाना और वितरण करना, कोरोना योद्धाओ का सम्मान , जरूरत मन्दो को राशन वितरण सहित अनेक कार्यक्रम किये गए है I
