Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी

faridabadnews24By faridabadnews24March 4, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। हैरानी की बात ये है कि मुख्य आरक्षी को ही फोन कर के सीएम योगी के बारे में ऐसी धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद सेंट्रल जोन के महानगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए यूपी पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा सर्विलांस सेल की मदद से धमकी देने वाले का मोबाइल ट्रेस किया जा रहा है।

मुख्य आरक्षी ने उठाई थी कॉल

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी के लिए धमकी भरी कॉल सीयूजी नंबर पर 2 मार्च को की गई थी। इस कॉल को मुख्य आरक्षी ने उठाया था। मुख्य आरक्षी को कॉल करने वाले ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ा दिया जाएगा। इसके बाद सुरक्षा मुख्यालय में तैनात मुख्य आरक्षी की तहरीर पर सेंट्रल जोन के महानगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य आरक्षी द्वारा जैसे ही पूछा गया कहां से बोल रहे हैं आप, तत्काल फोन काट दिया गया। इसके बाद महानगर थाने में सुरक्षा मुख्यालय में तैनात कॉन्स्टेबल उधम सिंह की तरफ़ से मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, आरोपी की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगायी गई हैं। सर्विलांस सेल की मदद से धमकी देने वाले का मोबाइल ट्रेस किया जा रहा है।

पहले भी मिल चुकी धमकी

इससे पहले भी सीएम योगी और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है। धमकी देने वाले दो आरोपियों को यूपी एसटीएफ ने राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित विभूति खंड इलाके से गिरफ्तार किया था। आरोपियों के नाम ताहर सिंह और ओमप्रकाश मिश्रा थे और दोनों ही राज्य के गोंडा जिले के रहने वाले थे। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि वे एक पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में काम करते थे।

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 Police busy searching for the accused threat to bomb CM Yogi Adityanath
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

बिस्किट का लालच देकर ले गया 3 साल की मासूम को, फिर की ऐसी दरिंदगी कि कांप जाएगी रूह

June 16, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

तस्वीर देखकर लड़की के खड़े हो गए रोंगटे, AI से अश्लील फोटो बनाकर उसी युवती को भेजी, आरोपी ने कर दी ये मांग..

June 12, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.