Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इन हसीनाओं ने दिखाया फैशन का जलवा, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं ये एक्ट्रेस: Oscars Awards 2024 Red Carpet

इन हसीनाओं ने दिखाया फैशन का जलवा, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं ये एक्ट्रेस: Oscars Awards 2024 Red Carpet

faridabadnews24By faridabadnews24March 11, 2024No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Oscars 2024 red carpet fashion: एकेडमी अवॉर्ड्स उन लोकप्रिय पुरस्कारों में से एक हैं, जिसका हर साल हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ ऑडियंस को भी बड़ी ही बेसब्री से रहता है। ओपेनहाइमर से लेकर एनॉटमी ऑफ अ फॉल जैसी कई बड़ी-बड़ी फिल्मों को इस बार 96वें एकेडमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन मिला।

ऑस्कर अवॉर्ड्स की सबसे खास बात ये है कि फैंस सिर्फ यही नहीं जानना चाहते कि कौन सी फिल्म और एक्टर्स को अवॉर्ड मिला, बल्कि ये भी जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि किस स्टार का रेड कार्पेट पर फैशन गेम अप रहा और किसने अपने लुक से हैरान किया। चलिए फटाफट देखते हैं कि 10 मार्च को हुए 96वें एकेडमी अवॉर्ड्स में किन हॉलीवुड स्टार्स का रेड कार्पेट लुक देख फैन्स ने अपनी सांस थामी और किसका फैशन देख अपना सिर पकड़ा।

वैनेसा हजेंस ने फुल गाउन में किया बेबी बंप फ्लॉन्ट

फिल्म ‘थर्टीन’ (Thirteen) से साल 2003 में शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस वैनेसा हजेंस 35 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं। ऑस्कर के रेड कार्पेट पर वैनेसा ने ये खुशी अपने फैंस के साथ शेयर की। एकेडमी अवॉर्ड्स के खास मौके पर उन्होंने फुल ब्लैक रंग का गाउन पहना, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है।

जल्द मां बनने जा रहीं वैनेसा के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो उनके लुक को और भी निखार रहा है। ‘हाई स्कूल म्यूजिकल’ एक्ट्रेस ने अपने इस लुक के साथ गले में डायमंड का नेकलेस, कानों में इयररिंग्स और हाथों में रिंग के साथ कंप्लीट किया।

एमा स्टोन से लेकर बिली इलिश ने दिखाया अपना ग्लैमरस अंदाज

96वें एकेडमी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर वैनेसा ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया, तो वही पुअर थिंग्स एक्ट्रेस एमा स्टोन ( Emma Stone) लुई वुइटन पेल मिंट की व्हाइट रंग के गाउन में बला की खूबसूरत लगीं। उन्होंने ऑफ शोल्डर गाउन के साथ गले में नेकलेस पहना था।

उनका ये सिंपल लुक उनकी खूबसूरती को रेड कार्पेट पर निखार रहा था। 1995 से फिल्म ‘क्लूलेस’ के प्रेपी स्टाइल में नजर आईं अमेरिकन सिंगर ऑस्कर के रेड कार्पेट पर ब्लैक रंग के ब्लेजर के साथ हाई नैक टॉप, स्कर्ट में बेहद स्टाइलिश लगीं। उन्होंने व्हाइट सॉक्स के साथ ब्लैक हील शूज से अपने इस लुक को और भी शानदार बनाया।

पिंक छोड़ ‘बार्बी’ एक्ट्रेस ने चुना ये आउटफिट

ओपेनहाइमर के अलावा अगर बीते साल कोई हॉलीवुड फिल्म सबसे ज्यादा चर्चा में रही, तो वह थी ‘बार्बी’ मार्गोट रोबी, जो एकेडमी अवॉर्ड 2024 का न सिर्फ हिस्सा बनीं, बल्कि रेड कार्पेट पर अपने अलग अंदाज से फैंस को भी दीवाना बना दिया। मार्गोट रोबी उर्फ बार्बी ने इस बार पिंक छोड़ ब्लैक रंग का आउटफिट चुना।

ब्लैक शिमरी गाउन के साथ उन्होंने सिर्फ गोल्ड और डायमंड का बैंगल कैरी किया, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। इसके अलावा उनके को-स्टार रयान गोसलिंग अपनी बार्बी को मैच करते हुए ‘केनेर्जी’ के शिमरी ब्लैक सूट में काफी हैंडसम लग रहे थे।

इन स्टार्स का फैशन गेम भी रहा हाई

इन सभी स्टार्स के ऑस्कर अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट के लिए ‘बार्बी’ एक्ट्रेस अमेरिका फेरेरा ने पिंक शिमरी गाउन चुना, तो वहीं दा’ वाइन जॉय रैंडोल्फ (Da’Vine Joy Randolp)हर बार की तरह इस बार भी अपने फैशन से सबको हैरान करती दिखीं। उन्होंने एकेडमी अवॉर्ड 2024 के लिए शिमरी पेरीविंकल ड्रेस चुनी, जिसमें पोम-पोम स्लीव्स थीं और एक लॉन्ग ट्रेन थी।

उन्होंने ऑस्कर में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। लिली ग्लैडस्टोन इस मौके पर ब्लैक ऑफ शोल्डर गाउन में दिखीं, तो वहीं फ्लोरेंस पुग ने सिल्वर रंग का आउटफिट इस खास मौके के लिए चुना।

इन सितारों के अलावा एरियाना ग्रांडे, मिशेल योह, एमिली ब्लंट, ब्रेडले कूपर, रेमी यूसुफ, ग्रेटा गेरविग जैसे कई सितारों ने रेड कारपेट पर अपना जादू बिखेरा।

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 these actresses were seen flaunting baby bump: Oscars Awards 2024 Red Carpet These beauties showed their fashion flair
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

37 साल बड़े एक्टर की मां निभाया रोल, कभी ‘मनहूस’ कहकर 13 फिल्मों से निकाली गई एक्ट्रेस, फिर दी 100 करोड़ी फिल्म

May 24, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

अब हो रहा पछतावा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा, बॉलीवुड में फिट होने के लिए खरीदे थे लाखों के डिजाइनर बैग

April 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.