Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हर दिन होगा एक खास इवेंट, तीन दिनों तक चलेंगे पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी के फंक्शन

हर दिन होगा एक खास इवेंट, तीन दिनों तक चलेंगे पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी के फंक्शन

faridabadnews24By faridabadnews24March 13, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

‘फुकरे’ एक्टर पुलकित सम्राट अपनी फिल्म की सफलता के बाद से ही अपनी शादी की तैयारियों में लग गए हैं। एक्टर जल्द ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड कृति खरबंदा के साथ सात फेरे लेने के लिए तैयार हैं। दोनों के लंबा रिलेशनशिप को अब शादी का नाम मिलने वाला है। शादी की तैयारियों के बीच भी वेडिंग फंक्शन से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आ गई है। शादी का कार्यक्रम तीन दिनों का होने वाला है। अलग-अलग दिन खास आयोजन रखे गए हैं। हर इवेंट खास होने वाला है।

वेडिंग फंक्शन का शेड्यूल

13 मार्च को पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की मेहंदी हैं। कृति खरबंदा अपने हाथों में आज अपने होने वाले पति के नाम की मेहंदी रचाएंगी। इसके ठीक एक दिन बाद 14 मार्च को हल्दी का कार्यक्रम रखा जाएगा। ये कार्यक्रम दिन में होगा और फिर इसी शाम को कॉकटेल नाइट का आयोजन है। इसके बाद 15 मार्च को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगें। बताया जा रहा है कि दोनों हरियाणा के मानेसर में एक भव्य रिसॉर्ट में शादी करेंगे। इसकी तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई थीं और दोनों इसी सिलसिले में मुंबई से रवाना होते हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे।

वायरल हुई थी सगाई की तस्वीरें

बता दें, आखिरी बार ‘फुकरे’ में नजर आए एक्टर पुलकित सम्राट लंबे वक्त से कृति खरबंदा को डेट तक रहे हैं। दोनों ने दुनिया के सामने भी अपने प्यार का ऐलान काफी वक्त पहले ही कर दिया। हाल में ही दोनों की सगाई की खबरों ने खूब लाइमलाइट लूटी। दरअसल एक पोस्ट वायरल हुआ जिसमें कृति खरबंदा और पुलकित का परिवार साथ नजर आया और इस दौरान सामने आई तस्वीरों में कृति अपनी रिंग फ्लॉन्ट कर रही थीं। इस पोस्ट को पुलकित सम्राट की बहन ने शेयर किया था।

मार्च में हो सकती है शादी?

इसके बाद एक और पोस्ट चर्चा आया जिसके कैप्शन में लिखा था लेट्स मार्च। इसे देखने के बाद फैंस कयास लगाने लगे कि शायद दोनों मार्च में शादी करने वाले हैं। फिलहाल दोनों ने ही अपनी शादी की खबरों को आज तक कंफर्म नहीं किया और अब इसी बीच शादी के कार्ड की झलक वायरल होने लगी है, जिसके बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। बता दें, पुलकित सम्राट की ये दूसरी शादी होने वाली है। इससे पहले 2014 में गर्लफ्रेंड श्वेता रोहिरा से पुलकित की शादी हुई थी, जो साल 2015 में ही टूट गई और दोनों का तलाक हो गया।

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 the wedding functions of Pulkit Samrat and Kriti Kharbanda will continue for three days. There will be a special event every day
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

37 साल बड़े एक्टर की मां निभाया रोल, कभी ‘मनहूस’ कहकर 13 फिल्मों से निकाली गई एक्ट्रेस, फिर दी 100 करोड़ी फिल्म

May 24, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

अब हो रहा पछतावा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा, बॉलीवुड में फिट होने के लिए खरीदे थे लाखों के डिजाइनर बैग

April 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.