
Sex Racket: जिस्मफरोशी का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है. किराए के मकान में सेक्स रैकेट चलाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से 4 मोबाइल फोन भी बरामद किया है. पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है. देह व्यापार का मामला यूपी के वाराणसी का है. भेलूपुर थाना क्षेत्र के तुलसीपुर इलाके में किराए के मकान में देह व्यापार चला रहा था. पुलिस ने संचालक को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. पुलिस ने उसके पास से 4 मोबाइल फोन भी बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी योगेश सिंह मिर्जापुर जनपद के मडिहान थाना क्षेत्र का रहने वाला है. पुलिस ने उसके ऊपर 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था. आरोपी एक साल से फरार था.

भेलूपुर पुलिस ने आरोपी को मोतीझील स्थित हनुमान मंदिर के पीछे से दबिश देकर गिरफ्तार किया है. वह पांडेयपुर लालपुर थाना क्षेत्र के खजुरी में किराए के मकान में काफी दिनों से अपनी पहचान बदलकर रह रहा था. बता दें कि मई 2023 को तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक रमाकांत दुबे ने सेक्स रैकेट की सूचना पर महमूरगंज के तुलसीपुर में एक मकान में छापेमारी की. इसमें आपत्तिजनक हालत में चार महिलाएं पकड़ी गई थीं. तभी से आरोपी संचालक योगेश सिंह फरार चल रहा था
NEWS SOURCE : lalluram
