
बिग बॉस 17 ने अपने लगभग सभी पॉपुलर कंटेस्टेंट्स की किस्मत चमका दी है। सलमान खान के इस रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स अक्सर लड़ते- झगड़ते ही नजर आते थे। कई बार तो बात हाथा-पाई तक भी पहुंच गई, लेकिन बिग बॉस 17 खत्म होने के बाद सभी कंटेस्टेंट्स की लाइफ ट्रैक पर लौट आई है। बिग बॉस 17 खत्म होने के बाद विनर से लेकर रनर-अप तक, सभी कंटेस्टेंट अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हो गए है। इस बीच एक पॉपुलर बीबी कंटेस्टेंट ने शार्क टैंक इंडिया में जाने की इच्छा जताई।
विक्की ने की फैंस से मुलाकात
बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट विक्की जैन ने शो में खूब लोकप्रियता बटोरी। शो में उन्होंने पत्नी अंकिता लोखंडे के साथ एंट्री की थी, लेकिन बाद में उनके गेम ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। शो में उन्हें विक्की भइया का टैग भी मिला। बिग बॉस 17 खत्म होने के बाद अब विक्की जैन के फैंस उन्हें दूसरे शो में देखना चाहते हैं।

विक्की बनेंगे शार्क टैंक इंडिया के जज
विक्की जैन ने हाल ही में फैंस के साथ आस्क मी एनीथिंग सेशन किया। जहां उनसे कई सवाल पूछे गए। इस दौरान एक फैन ने कहा कि वो उन्हें शार्क टैंक इंडिया में देखना चाहता है। इस पर विक्की जैन ने भी मजेदार जवाब दिया। उन्होंने सोनी टीवी को टैग करते हुए कहा कि चैनल उन्हें शार्क टैंक का जज बना सकते है, अगर जरूरत पड़े तो। विक्की जैन ने लिखा- देखो डिमांड हो रही है अगले सीजन के लिए। जज के लिए आप मुझे ट्राई कर सकते हो ऑन पब्लिक डिमांड।
बिजी हुए बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स
बिग बॉस 17 के बाकी कंटेस्टेंट की बात करें, को अंकिता लोखंडे इन दिनों फिल्म वीर सरवांकर को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसके अलावा हाल ही टी-सीरीज के ऑफिस के बाहर स्पॉट हुई थी। विनर मुनव्वर फारुकी के वर्कफ्रंट पर नजर डाले, तो वो इन दिनों अगले प्रोजेक्ट के लिए राजस्थान ते उदयपुर में शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में हिना खान के साथ उनका म्यूजिक वीडियो हल्की सी रिलीज हुआ था।
NEWS SOURCE : jagran
