Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इनके किरदार में फिट होना चाहती हैं अनन्या पांडे, कौन हैं महारानी गायत्री देवी?

इनके किरदार में फिट होना चाहती हैं अनन्या पांडे, कौन हैं महारानी गायत्री देवी?

faridabadnews24By faridabadnews24March 18, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

एक्ट्रेस अनन्या पांडे बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शुमार हैं। एक्ट्रेस अपनी फिल्मों से ज्यादा इन दिनों अपनी लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वो आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर एक साथ स्पॉट किए जाते हैं। अनन्या पांडे हाल में ही लेकमे फैशन वीक में रैंप पर अपने जलवे बिखरते नजर आईं। उनका स्टाइल कमाल का रहा। इस इवेंट के बीच एक्ट्रेस ने एक रियल लाइफ किरदार के बार में बात करते हुए कहा कि वो उसके जीवन को पर्दे पर उतारना चाहती हैं। अब ये किरदार किसी ऐसे-वैसे का नहीं बल्कि महारानी गायत्री देवी का है।

इस रोल में फिट होना चाहती हैं अनन्या पांडे

अभिनेत्री अनन्या पांडे पर्दे पर जयपुर की महारानी गायत्री देवी का किरदार निभाना चाहती हैं। यह पूछे जाने पर कि अगर उन्हें ऑनस्क्रीन किसी फैशन आइकन का किरदार निभाना हो तो वह कौन होंगी? अनन्या ने कहा, ‘मुझे लगता है कि गायत्री देवी।’ दुनिया की सबसे स्टाइलिश शाही महिलाओं में से एक गायत्री देवी भारत की सबसे खूबसूरत महारानी में से एक थीं। बीमारी के कारण 2009 में 90 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। गायत्री देवी का स्टाइल उस दौर में लोगों को खूब पसंद आता था। ज्वेलरी, कपड़ों से लेकर मेकअप तक, हर चीज उनकी स्टाइलिश और रॉयल होती थी। उनका हेयरस्टाइल भी काफी चर्चा में था। शॉर्ट हेयर के साथ हल्कि पेस्टल साड़ियां और डार्क कलर की लिपस्टिक में वो गजब की लगती थीं।

maharani gayatri devi

Image Source : INSTAGRAM
गायत्री देवी।

सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में रहीं शामिल

जयपुर के राजघराने की राजमाता गायत्री देवी का जन्म 23 मई 1919 में लंदन में हुआ था। लंदन और स्विट्ज़रलैंड में शिक्षा ग्रहण करने के बाद उन्होंने जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय से हुआ। वॉग मैग्जीन ने उन्हें दुनिया की दस सबसे सुंदर महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया था। राजनीति में भी वो काफी सक्रिय रहीं। आपातकाल के दौरान वे दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद रहीं।

अनन्या ने फैशन को लेकर की बात 

हिंदी सिनेमा में महज पांच साल में अनन्या ने बड़ी लीग में अपनी जगह बना ली है। उनके लिए स्टारडम का क्या मतलब है? उन्होंने कहा, ‘यह सच नहीं है। मैं अभी भी बहुत भूखी हूं और मुझे मीलों दूर जाना है।’ अपने फैशन के बारे में बताते हुए अनन्या ने कहा, ‘मैं वही कपड़े पहनती हूं जिसमें कंफर्टेबल महसूस करती हूं, इसलिए मैं हर समय सिर्फ अपने पाजामे में रहती हूं।’ जब सुंदरता की बात आती है तो वह नेचुरल रहना पसंद करती हैं, लेकिन जब बात उनके काम की आती है तो वह प्रयोग करना पसंद करती हैं।

NEWS SOURCE : indiatv

Ananya Pandey wants to fit into her character faridabadnews faridabadnews24 who is Maharani Gayatri Devi?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

37 साल बड़े एक्टर की मां निभाया रोल, कभी ‘मनहूस’ कहकर 13 फिल्मों से निकाली गई एक्ट्रेस, फिर दी 100 करोड़ी फिल्म

May 24, 2026

अब हो रहा पछतावा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा, बॉलीवुड में फिट होने के लिए खरीदे थे लाखों के डिजाइनर बैग

April 11, 2026

बाहों में बाहें डाले वायरल हुई फोटो, शादी के बाद हनीमून पर निकलीं रश्मिका मंदाना, थाईलैंड में बिता रहे रोमांटिक पल

March 22, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.