Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अब परिवहन विभाग ने चालान काटने के लिए की ये व्यवस्था, दिल्ली में बिना PUC के वाहन चलाने वाले हो जाएं सावधान

अब परिवहन विभाग ने चालान काटने के लिए की ये व्यवस्था, दिल्ली में बिना PUC के वाहन चलाने वाले हो जाएं सावधान

faridabadnews24By faridabadnews24March 21, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नई दिल्ली: वैध पीयूसी के बिना वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई के लिए दिल्ली सरकार राजधानी के सभी 400 से अधिक पेट्रोल पंपों पर पीयूसी जांच के लिए विशेष कैमरे लगाएगी। 25 पेट्रोल पंपों पर पायलट प्रोजक्ट के सफल होने के बाद परिवहन विभाग के तहत दिल्ली ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (डीटीआईडीसी) ने 100 पेट्रोल पंपों पर पीयूसी जांच के लिए विशेष कैमरे लगाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है, जिसकी अनुमानित लागत छह करोड़ रुपये बताई जा रही है।

इसी टेंडर को आगे विस्तार देकर बाकी 300 से अधिक पेट्रोल पंपों पर भी साफ्टवेयर इंस्टाल किए जाएंगे। पेट्रोल पंपों पर आने वाले वाहनों में वैध पीयूसी नहीं होने पर वाहन मालिक के मोबाइल पर संदेश भेजा जाता है, फिर भी पीयूसीसी नहीं बनवाने पर तीन घंटे बाद ई-चालान काटा जाएगा और इसकी सूचना मोबाइल पर भेज दी जाएगी। परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के सभी पेट्रोल पंपों पर पहले से कैमरे लगे हुए हैं और टेंडर प्राप्त करने वाली कंपनी को प्रत्येक पेट्रोल पंप पर सॉफ्टवेयर इंस्टाल करना है। पांच सालों के लिए टेंडर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप मालिकों को विश्वास में लिया गया है। इससे पहले पायलट प्रोजक्ट के रूप में विभाग ने 25 पेट्रोल पंपों पर पीयूसी वैधता सत्यापन प्रणाली स्थापित की थी। इस दौरान करीब 24 प्रतिशत वाहन यहां पर वैध पीयूसीसी के बिना पाए गए थे।

बता दें कि कैमरे नंबर प्लेट को स्कैन करके यह पता लगा सकते हैं कि वाहन के पास वैध पीयूसी है या नहीं। वाहनों का कार्बन मोनोआक्साइड (सीओ) और कार्बन डाइऑक्साइड (सीओ2) जैसे विभिन्न प्रदूषकों के उत्सर्जन मानकों के लिए समय-समय पर परीक्षण किया जाता है, जिसके बाद उन्हें पीयूसी प्रमाणपत्र दिया जाता है।

सांख्यिकी हैंडबुक

  • 2023 के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 में दिल्ली में 79,45,596 पंजीकृत वाहन थे।
  • दिल्ली में बगैर पीयूसीसी वाले वाहनों की संख्या 17 लाख, इसमें चार लाख कारें शामिल।
  • एक माह में पेट्रोप पंपों पर आने वाले 88,347 वाहनों के पीयूसीसी जांच की गई।
  • जिसमें सामने आया कि 20,942 वाहनों के पास वैध पीयूसी नहीं थे।
  • यानी 23.70 प्रतिशत वाहन वैध पीयूसीसी के बिना पाए गए।
  • परिवहन विभाग का संदेश मिलने पर 15 हजार 740 वाहन चालकों ने दो घंटे के अंदर पीयूसी प्रमाणपत्र बनवाए।
  • 5,202 वाहन मालिकों के मोबाइल पर परिवहन विभाग ने 10-10 हजार रुपये के ई-चालान भेजे गए।

पीयूसी जांच की मौजूदा दर

  • 60 रुपये दो पहिया वाहन की पीयूसी जांच
  • 80 रुपये पेट्रोल व सीएनजी कार की पीयूसी जांच
  • 100 रुपये डीजल वाहन की पीयूसी जांच
  • (18 प्रतिशत जीएसटी अलग से वसूला जाता है)

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 Now the Transport Department has made this arrangement to issue challan those driving without PUC in Delhi should be careful.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

काम दिलाने के बहाने लाया था दिल्ली, 17 साल तक आदिवासी लड़की से शारीरिक शोषण, कई बार रेप और जबरन गर्भपात

April 30, 2026

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.