Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Sholay Throwback: गब्बर सिंह को क्यों सुनने मिले ताने, 40 रीटेक के बाद Amjad Khan पूछ पाए ‘कितने आदमी थे’

Sholay Throwback: गब्बर सिंह को क्यों सुनने मिले ताने, 40 रीटेक के बाद Amjad Khan पूछ पाए ‘कितने आदमी थे’

faridabadnews24By faridabadnews24March 21, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फिल्म शोले हिंदी सिनेमा की सबसे सफल फिल्म में से एक मानी जाती है। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), धर्मेंद्र, संजीव कुमार, हेमा मालिनी, जया बच्चन और अमजद खान से सितारों से सजी इस मूवी को लेकर कई सारे किस्से मौजूद हैं। खासतौर पर फिल्म में डाकू गब्बर सिंह की भूमिका निभाने वाले एक्टर अमजद खान (Amjad Khan) ने अपने दमदार अभिनय से हर किसी का दिल जीता। सिर्फ इतना ही नहीं उनके द्वारा बोले गए डायलॉग काफी लोकप्रिय हुए है। उनमें से एक कितने आदमी थे कालिया हद से ज्यादा पॉपुलर हुआ। लेकिन क्या आपको मालूम है कि इस संवाद के लिए शोले (Sholay) के गब्बर सिंह ने 40 रीटेक लिए थे।

गब्बर सिंह को इस डायलॉग को बोलने में हुई मुश्किल

साल 1975 में डायरेक्टर रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी फिल्म शोले को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। इस फिल्म ने अपनी सफलता से इतिहास रच दिया। बात उस दौरान की है जब 1973 में इस मूवी की शूटिंग चल रही थी और अमजद खान को कितने आदमी थे कालिया वाला डायलॉग बोलना था।

लेकिन शोले को गब्बर को इस संवाद को बोलने में काफी दिक्कत हुई और इसे फाइनल शॉट के हिसाब से नहीं बोल पा रहे थे। बार-बार रीटेक हो रहे थे और इससे परेशान होकर निर्देशक ने उन्हें एक दिन आराम करने के लिए कहा। बताया जाता है कि डायलॉग न बोल पाने के वजह से उन्हें ताने भी सुनने को मिले।

फिर इसके बाद अगले दिन अमजद सेट पर लौटे और एक दो रीटेक के बाद ही उन्होंने कितने आदमी थे कालिया डायलॉग को अच्छे से बोल दिया। आलम ये है कि आज भी गब्बर सिंह का ये संवाद प्रसिद्ध है।

अमजद खान की चमकी किस्मत

फिल्म शोले में गब्बर सिंह के किरदार को जिस तरह से अमजद खान ने अदा किया। इसके बाद से अभिनेता की किस्मत बदल गई और उन्होंने हिट फिल्मों की झड़ी लगा दी। मौजूदा समय में भी उन्हें इस आईकॉनिक रोल के लिए याद किया जाता है।

NEWS SOURCE : jagran

after 40 retakes Amjad Khan was able to ask 'how many men were there' faridabadnews faridabadnews24 Sholay Throwback: Why did Gabbar Singh have to listen to the taunts
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

37 साल बड़े एक्टर की मां निभाया रोल, कभी ‘मनहूस’ कहकर 13 फिल्मों से निकाली गई एक्ट्रेस, फिर दी 100 करोड़ी फिल्म

May 24, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

अब हो रहा पछतावा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा, बॉलीवुड में फिट होने के लिए खरीदे थे लाखों के डिजाइनर बैग

April 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.