
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में हनी ट्रैप का एक मामला सामने आया है। जहां एक शातिर महिला अपने एक महिला और पुरुष साथी के साथ मिलकर नव युवक व अधेड़ लोगों को अपने माया जाल में फंसाकर उनकी अश्लील वीडियो बनाती। फिर उनसे लाखों रुपए ऐंठने का काम करती। शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया। जबकि एक महिला फरार है। पकड़ी गई शातिर महिला अपने जाल में फंसा के शख्स से पैसे मांगने के दौरान किडनैप कर लिया था।
जानकारी के मुताबिक, जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र बंगवार निवासी 56 वर्षीय रामकुमार परते ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि गीता तिवारी नामक महिला ने पहले अवैध संबंध बनाने का नाटक किया। इस दौरान उसका साथी अभिषेक सिंह व एक अन्य महिला मौके पर पहुंची और उनकी अश्लील वीडियो बनाने लगे। फिर बाद तीनों मिलाकर अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए की मांग करने लगे।
पैसों की मांग करते हुए पीड़ित को उठाकर शहडोल से उमरिया जिला ले गए, जब इस बात की जानकारी पीड़ित अधेड़ के परिजनों को लगी, तो घरवालों ने इस मामले की जानकारी धनपुरी थाने में दी। जिसके बाद धनपुरी ने सायबर सेल की मदद से ब्लैकमेल करने वाली शातिर महिला गीता तिवारी व उसके सहयोगी अभिषेक सिंह व एक अन्य महिला के खिलाफ धारा 384, 385, 506, 120 बी, 34,3(2)(V) ST/SC एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस पूरे मामले की मास्टरमाइंड शातिर महिला गीता तिवारी जो कि पूर्व में लूट करने व गांजा बेचने का मामला कायम है। उसे व उसका साथी अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उनकी एक साथी महिला फरार है। जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

NEWS SOURCE : lalluram
