Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Haryana News: प्रो कबड्डी के स्टार खिलाड़ी समेत 3 पर केस दर्ज, शादी का झांसा देकर प्रवासी छात्रा का यौन शोषण

Haryana News: प्रो कबड्डी के स्टार खिलाड़ी समेत 3 पर केस दर्ज, शादी का झांसा देकर प्रवासी छात्रा का यौन शोषण

faridabadnews24By faridabadnews24March 23, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Haryana News: हरियाणा में महिलाओं से जुड़े अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे। सरकार बदलने से भी अपराधियों के रवैये में कोई बदलाव नहीं आया है। प्रदेश में महिला सुरक्षा का सवाल ज्यों का त्यों बना हुआ है। चरखी दादरी के एक निजी कॉलेज की प्रवासी छात्रा ने प्रो कबड्डी खिलाड़ी और उसके दो दोस्तों पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

छात्रा ने बताया कि आरोपित कबड्डी खिलाड़ी ने पहले उसे प्यार व शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने छात्रा की शिकायत दर्ज कर खिलाड़ी व उसके दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

मीडिया से बताई पीड़िता ने आपबीती

वहीं छात्रा ने मीडिया के समक्ष आकर खिलाड़ी के परिजनों व पुलिस पर समझौता करने के आरोप लगाते हुए एसपी को लिखित शिकायत दिया। छात्रा ने मीडिया के सामने आकर पूरी आपबीती बताई है।  मामले में डीएसपी हेडक्वार्टर ने केस दर्ज होने की पुष्टि की और समझौते के आरोपों को नकारते हुए जांच जारी होने की बात कही है।

दूसरी जाति और हरियाणा से न होने के कारण शादी से किया मना

चरखी दादरी के निजी कालेज की प्रवासी छात्रा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर उसका यौन शोषण करने वाले युवक व समझौते के लिए दवाब बनाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। छात्रा ने बताया कि प्रो कबड्डी के स्टार खिलाड़ी ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। जब उसने उससे शादी के लिए बोला तो उसने कहा कि अभी उसका गेम है बाद में करते हैं। उसके बाद उसने कहा कि उसके घरवाले नहीं मान रहे हैं आप आकर बात कर लो। युवती का कहना है कि वह उसके गांव गई और उसके घरवालों से बात की, लेकिन उन्होंने दूसरी जाति की व हरियाणा की नहीं होने की बात बोलकर शादी से मना कर दिया और उसे घर से बाहर निकाल दिया।

आरोपियों को पुलिस ने नहीं किया गिरफ्तार

पीड़िता ने अपने वकील संजीव तक्षक के साथ बताया कि पुलिस ने खिलाड़ी सहित तीन के खिलाफ केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन गिरफ्तार नहीं किया। बावजूद इसके पुलिस व खिलाड़ी के परिजन लगातार समझौते का दबाव बना रहे हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को शिकायत देते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस की ओर से नहीं बनाया जा रहा दबावः डीएसपी

डीएसपी हेडक्वार्टर विनोद शंकर ने बताया कि लड़की ने इस संबंध में प्रो कबड्डी खिलाड़ी के खिलाफ सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी थी। जिसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस की ओर से कोई दवाब नहीं बनाया जा रहा है। पुलिस पूरी तरह से पीड़िता के साथ है और जो भी नियमानुसार कार्रवाई बनती है वह सुचारू रूप से की जा रही है।

NEWS SOURCE : chopaltv

faridabadnews faridabadnews24 Haryana News: Case registered against 3 including Pro Kabaddi star player for sexually exploiting a migrant student on the pretext of marriage.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

थाने में शिकायत कराने आई महिला से SHO का अफेयर, प्राइवेट वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था SHO

July 29, 2026

फरीदाबाद में 30 हजार की घूस लेते HVPNL के एक्सईएन विजिलेंस के हत्थे चढ़े

July 29, 2026

NIT के स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी, आधा दर्जन युवतियां हिरासत में

July 26, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.