Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Delhi Metro Viral Video : अश्लील डांस भी किया, वायरल वीडियो पर भड़के लोग, दिल्ली मेट्रो में लड़कियों ने खेली होली

Delhi Metro Viral Video : अश्लील डांस भी किया, वायरल वीडियो पर भड़के लोग, दिल्ली मेट्रो में लड़कियों ने खेली होली

faridabadnews24By faridabadnews24March 23, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Delhi Metro Viral Video : दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में रीलबाजों की हरकतें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली मेट्रो होली वाले एक नए वायरल वीडियो को लेकर एक बर फिर चर्चा में है। इस वीडियो में मेट्रो के अंदर फर्श पर बैठी दो लड़कियों को होली के बहाने फिल्मी गाने पर अभद्र हरकत करते देखा जा सकता है। वहीं, दूसरी ओर सोशल मीडिया यूजर्स इस वायरल वीडियो को शेयर और कमेंट कर अलग-अलग तरह से कमेंट करके मजे ले रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली मेट्रो में दो लड़कियों होली के रंग लगाकर अभद्र हरकत करने का मामला सामने आया है। इस वीडियो में सफेद साडी और सूट पहने दो लड़कियां मेट्रो के अंदर ही एक दूसरे को अभद्र ढंग से रंग (Girls Vulger Holi In Delhi Metro) लगाती दिख रही हैं। वहीं उनके सामने एक कपड़े के ऊपर काफी सारा गुलाल भी रखा दिख रहा है। इतना ही नहीं, वीडियो के बैकग्राउंड में 2013 में आई दीपिका पादुकोण और रणबीर सिंह की फिल्म ‘रामलीला’ का फेमस सॉन्ग ‘अंग लगा दे रे, मोहे रंग लगा दे रे, मैं तो तेरी जोगनिया, तू जोग लगा दे रे, प्रेम का रोग लगा दे रे’ बज रहा है। यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले मेट्रो में लड़कियों का पोल डांस, मेट्रो के अंदर मास्टरबेट और ओरल सेक्स के वीडियो भी सामने आ चुके हैं।

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’ पर एस.एम फरीस @farismohaab नाम के हैंडल वाले यूजर द्वारा शेयर किए गए महज 45 सेकेंड के इस वीडियो में मेट्रो कोच में इन लड़कियों के अलावा और अन्य यात्री दिख रहा है। एक्स पर पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली मेट्रो का है, लेकिन लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

लोगों ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट

इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रदीप राणा @thedevilmind001 नाम के एक ‘एक्स’ यूजर ने दिल्ली मेट्रो और सीआईएसएफ को टैग करके लिखा, ”रोक लो भाई रोक लो। नहीं तो वो दिन दूर नहीं जब रील्स के नाम पर संभोग क्रीड़ा भी मेट्रो में सरेआम होगी।”

लक्ष्मण सिंह सोलंकी  नाम के एक यूजर ने लिखा है, ”ये सब सभ्य समाज के लिए खतरा है”

सोनू नाम के एक अन्य ट्विट यूजर ने लिखा ”माहौल बहुत गर्म है।”

आशीष सुतार नाम के एक यूजर ने लिखा है, ”रंग लगा रहे है या अंग से अंग”

बता दें कि, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) द्वारा कड़ी निगरानी और सख्ती के लाख दावों के बाद भी मेट्रो में हो रही अश्लीलता और रीलबाजी का चलन लगातार जारी है। हालांकि, डीएमआरसी समय-समय पर यात्रियों से इस तरह की अश्लील हरकतों से बचने का आग्रह करती रहती है, लेकिन लोग हैं कि मानने को ही तैयार नहीं हैं।

गौरतलब है कि मेट्रो में मारपीट और अश्लील हरकतों के ऐसे वायरल वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं, जो दिल्ली के साथ-साथ मेट्रो में सफर करने वाले हर यात्री को शर्मसार कर देते हैं। भीड़भाड़ वाली मेट्रो के अंदर खुलेआम की जा रही ऐसी हरकतों ने परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों का सफर करना मुश्किल कर दिया है। सबसे अधिक हैरानी की बात तो यह है कि जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम होने के बाद भी डीएमआरसी और दिल्ली पुलिस ऐसी हरकतों पर काबू पाने में नाकाम रही हैं।

NEWS SOURCE : livehindustan

Delhi Metro Viral Video: Also did obscene dance faridabadnews faridabadnews24 girls played Holi in Delhi Metro people got angry on viral video
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

काम दिलाने के बहाने लाया था दिल्ली, 17 साल तक आदिवासी लड़की से शारीरिक शोषण, कई बार रेप और जबरन गर्भपात

April 30, 2026

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

पेट्रोल पंप पर बाइक में गलत तेल भरने से नाराज युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया

April 10, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.