Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » टॉफी का लालच देकर साथ ले गया किरायेदार, दिल्ली में 3 साल की मासूम से दरिंदगी, घर के बाहर खेल रही थी

टॉफी का लालच देकर साथ ले गया किरायेदार, दिल्ली में 3 साल की मासूम से दरिंदगी, घर के बाहर खेल रही थी

faridabadnews24By faridabadnews24March 29, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

राजधानी दिल्ली से एक बार फिर शर्मनाक वाकया सामने आया है। 3 साल की मासूम से किरायेदार ने दरिंदगी की, जिसके बाद मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद हर कोई सकते में है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। देर रात पुलिस ने करीब तीस जगह दबिश देने के बाद 27 वर्षीय आरोपी को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला

मामला दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट थाना अंतर्गत पीरागढ़ी का है, जहां तीन साल की एक बच्ची के साथ दुष्‍कर्म किया गया। पुलिस ने बताया कि पीरागढ़ी गांव में बच्ची के यौन उत्पीड़न के बारे में पुलिस नियंत्रण कक्ष (PCR) को एक कॉल आई थी। जिसके बाद तुरंत पश्चिम विहार पश्चिम पुलिस स्टेशन के एसीपी और एसएचओ सहित एक पुलिस टीम घटनास्‍थल पर पहुंची।”

पुलिस के अनुसार, बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद मां ने देखा कि बच्ची गायब है। वह आसपास के इलाके में बेटी की तलाश करने लगी। इसके बाद मां मकान में रहने वाले किरायेदार युवक के कमरे को खटखटाया। आरोपी दरवाजा नहीं खोल रहा था। कुछ देर बाद वह दरवाजा खोलकर फरार हो गया। बच्ची कमरे में खून से लथपथ थी। मां के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां जमा हो गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। बच्ची को इलाज के लिए पुलिस संजय गांधी अस्पताल ले गई। यहां बच्ची से दुष्कर्म का पता चला।

टॉफी देने का लालच देकर साथ ले गया था आरोपी

बच्ची ने मां को बताया कि आरोपी टॉफी देने का लालच देकर उसे साथ लेकर गया था। बच्ची का इलाज करने के बाद डॉक्टरों ने उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी। आरोपी फैक्टरी में काम करता था और वह उसी इमारत का किरायेदार है, जिसमें बच्‍ची रहती है। सूचना के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (दुष्‍कर्म) और पॉक्‍सो अधिनियम की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया है। क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखकर भारी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया है।

NEWS SOURCE : indiatv

brutally tortured 3 year old child in Delhi who was playing outside the house faridabadnews faridabadnews24 Tenant lured with toffee and took him away
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

काम दिलाने के बहाने लाया था दिल्ली, 17 साल तक आदिवासी लड़की से शारीरिक शोषण, कई बार रेप और जबरन गर्भपात

April 30, 2026

लड़की का रिश्ता टूटा, भांजे ने बनाया नहाते समय वीडियो, फिर दिखाकर कई बार करता रहा युवती का रेप

April 27, 2026

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.