
यातायात पुलिस द्वारा 1 से 7 अप्रैल तक चलाया जाएगा स्पेशल ऑपरेशन : डीसीपी ट्रैफिक ऊषा
ऑपरेशन के तहत पकड़े जाने वाले वाहनों के खिलाफ 10 हजार रुपए तक किया जा सकता है जुर्माना l
Faridabad: पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के निर्देशानुसार एवं फ़रीदाबाद पुलिस आयुक्त राकेश आर्य के मार्गदर्शन में तथा डीसीपी ट्रैफ़िक ऊषा के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा गाड़ियों के शीशे पर ब्लैक फ़िल्म का इस्तेमाल करने वाले वाहनों के ख़िलाफ़ 1 अप्रैल 7 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जाएगा । डीसीपी ट्रैफ़िक ऊषा में बताया की गाड़ियों के शीशे पर ब्लैक फ़िल्म लगाना यातायात नियमों के विरुद्ध है और फ़रीदाबाद यातायात पुलिस ऐसे वाहन चालकों के ख़िलाफ़ सख़्ती से निपटेगी l डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि इस संबंध में सभी थाना प्रबंधक , पुलिस चौकी प्रभारी एवं यातायात इकाई को ज़रूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं तथा इस अभियान की मॉनिटरिंग के साथ साथ डीसीपी ट्रैफ़िक ऊषा स्वयं इस अभियान के दौरान औचक निरक्षण करेंगी l
डीसीपी ट्रैफ़िक ऊषा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे यातायात नियमों का सख़्ती से पालन करें l यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के ऑनलाइन व ऑफ़लाइन दोनों माध्यम से चालान किए जाएंगे l इसके अलावा उन्होंने कहा कि सभी आमजन से अपील है कि यदि कोई भी नागरिक गाड़ियों पर ब्लैक फ़िल्म लगाता हुआ पाया जाता है तो इसकी सूचना यातायात पुलिस को दें या वाहन का फ़ोटो , स्थान , समय एवं तारीख़ सहित पोस्टल चालान शाखा के व्हाट्सएप मोबाइल नंबर 7290000111 पर भेज सकते हैं ताकि पोस्टल चालान करके उनके ख़िलाफ़ तुरंत कार्रवाई की जा सके I
