Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » रेहड़ी व पटरी ना लगाएं दुकानदार मार्केट में दुकानों के सामने : जगदीश भाटिया

रेहड़ी व पटरी ना लगाएं दुकानदार मार्केट में दुकानों के सामने : जगदीश भाटिया

faridabadnews24By faridabadnews24May 21, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद :  व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार सुबह 1, 2, 3 व 5 नंबर बाजारों मे जाकर प्रशासन द्वारा तय किए गए नियम के अनुसार दुकानों को खुलवाया। व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया सहित सभी पदाधिकारी दुकानदारों से मिले और उन्हें बताया कि सोमवार,बुधवार व शुक्रवार को पूर्व व उत्तर दिशा की राईट साईड की दुकानें खोली जा सकेंगी। इस प्रणाली के अनुसार बुधवार को पहले दिन पूर्व व उत्तर दिशा की मार्केट में राईट साईड की दुकानें खुलवाई गई हैं।

 

जबकि मंगलवार,वीरवार व शनिवार को लेफ्ट साईड की दुकानें खोली जा सकेंगी। इसी प्रकार से सैक्टरों की हुड्डा मार्केट में सोमवार,बुधवार व शुक्रवार को सम नंबर एवं मंगलवार, वीरवार व शनिवार को विषम नंबर वाली दुकानें खुलेंगी। इस अवसर पर प्रधान जगदीश भाटिया ने दुकानदारों से कोरोना के नियमों के तहत बचाव करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने कोरोना से बचाने के लिए जो भी उपाय बताए हैं, उनका पालन करना अनिवार्य है। भाटिया ने सभी दुकानदारों से कहा कि मार्केट में रेहड़ी व पटरी लगाने की अनुमति नहीं होगी। इस अवसर पर थाना कोतवाली के प्रभारी भी उनके साथ बाजार में घूम और सभी को चेतावनी दी कि कोई भी अपनी दुकानों पर पांच से अधिक लोगों को इकठ्ठा नहीं करेंगे और सभी दुकानदारों व वहां काम करने वालों को मास्क तथा दस्तानों का प्रयोग करना होगा। सभी ग्राहकों के हाथ सेनीटाईज करवाने की व्यवस्था भी दुकानदारों को करनी होगी।

 

नियम का पालन ना करने वालों पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इस अवसर पर प्रधान जगदीश भाटिया के साथ व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपप्रधान जगनशाह,महामंत्री बंसी कुकरेजा,वेद कुकरेजा,हरीश सेठी,हरीश भाटिया,सचिन मिलन क्लाथ,कुलदीप आहुजा,शंटी टॉयलैंड,सतनाम मंगल,सुरेंद्र आहुजा,सुरेंद्र लाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे। भाटिया ने सभी दुकानदारों से अपील की कि वह सुबह 9 से शाम 6 बजे तक अपनी दुकानें खोलेंगे और प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन भी करेंगे। इसके अलावा दुकानों से बाहर सामान ना रखें तथा वाहनों की पार्किंग भी दूर करें,ताकि बाजारों में भीड़ ना हो पाए,जिससे कोरोना का संक्रमण लोगों के बीच ना फैले। भाटिया एवं सभी पदाधिकारी तथा दुकानदारों ने सरकार एवं प्रशासन का आभार जताया और कहा कि वह सरकार के साथ पूरा सहयोग करेंगे।

Do not put road and rail in front of shops in shopkeeper's market: Jagdish Bhatia faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

बैलगाड़ी से करते थे यमुना रेती चोरी, पुलिस टीम ने 6 को किया काबू, यमुना रेती से भरी 7 बैल गाड़ियां जब्त

May 19, 2026

फरीदाबाद में कुत्ते द्वारा बाइक की सीट फाड़ने पर भड़का युवक, पड़ोसी की स्कूटी जला डाली

May 19, 2026

फरीदाबाद के सेक्टर-23 स्थित संजय कॉलोनी में CBSE 12वीं के 2 विषयों में फेल होने पर छात्र ने कर लिया सुसाइड, पूरा परिवार सदमे में

May 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.