Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानिए क्या करेगा काम, वैज्ञानिकों का बड़ा कारनामा! तैयार किया दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल कैमरा

जानिए क्या करेगा काम, वैज्ञानिकों का बड़ा कारनामा! तैयार किया दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल कैमरा

faridabadnews24By faridabadnews24April 9, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

अमेरिका की ऊर्जा विभाग की SLAC नेशनल एक्सीलेरेटर प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने 20 से अधिक सालों के काम के बाद दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल कैमरा बनाया है. इस कैमरे को वेरा सी. ऑब्जर्वेटरी की सिमोनई सर्वे टेलीस्कोप पर लगाया जाएगा. यह 3200 मेगापिक्सल का कैमरा ब्रह्मांड को बहुत बारीकी से देखने में वैज्ञानिकों की मदद करेगा. यह अब तक बनाया गया सबसे बड़ा खगोलीय डिजिटल कैमरा एक छोटी कार के आकार का है और इसका वजन लगभग 3000 किलोग्राम है.

अंदर है 3 फुट चौड़ा लेंस

इस विशाल कैमरे में डेढ़ मीटर से भी ज्यादा चौड़ा लेंस लगा है – यह अब तक इसी काम के लिए बनाया गया सबसे बड़ा लेंस है. इसके अलावा, इसमें एक और 90 सेंटीमीटर (3 फुट) चौड़ा लेंस भी है जो खासतौर से वैक्यूम चैंबर को सील करने के लिए बनाया गया है, जिसमें कैमरे का बहुत बड़ा फोकल प्लेन रखा होता है. यह फोकल प्लेन 201 अलग-अलग कस्टम-डिजाइन किए गए सीसीडी सेंसर्स से बना है, और यह इतना समतल है कि इसकी सतह मानव बाल की चौड़ाई के दसवें हिस्से से भी कम घटती बढ़ती है. सेंसर खुद केवल 0.01 मिमी (10 माइक्रोन) चौड़े हैं.

क्या काम करेगा ये कैमरा?

दुनिया के सबसे बड़े इस डिजिटल कैमरे से खगोलविदों को रात के आसमान की तस्वीरें लेने में काफी मदद मिलेगी. इससे वैज्ञानिक डार्क एनर्जी, डार्क मैटर, रात के आसमान में होने वाले बदलाव, आकाशगंगा (Milky Way) और हमारे सूर्य मंडल के बारे में नई जानकारी हासिल कर सकेंगे. रुबिन ऑब्जर्वेटरी निर्माण के निदेशक और वाशिंगटन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर Željko Ivezić ने कहा, ‘SLAC में विशिष्ट LSST कैमरा बनकर पूरा होने और चिली में रुबिन ऑब्जर्वेटरी की बाकी प्रणालियों के साथ जल्द ही जुड़ जाने के बाद, हम जल्द ही अब तक का सबसे शानदार आकाश फिल्म और रात के आसमान का सबसे अधिक जानकारीपूर्ण नक्शा बनाना शुरू कर देंगे.’

लेगा बारिकी से तस्वीर

विज्ञानिकों का दावा है कि इस कैमरे की सबसे खास बात ये है कि यह बहुत बड़े क्षेत्र की बेहद बारीकी से तस्वीर ले सकता है. इतनी बारीकी से ली गईं तस्वीरें इतनी बड़ी होती हैं कि उन्हें पूरा देखने के लिए सैकड़ों अल्ट्रा-हाई-डेफिनिशन टीवी की जरूरत पड़ेगी.

NEWS SOURCE : zeenews

faridabadnews faridabadnews24 Know what will work the big feat of scientists! World's largest digital camera prepared
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.