Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » देखिए वायरल वीडियो, भक्त बनकर मंदिर में किया प्रवेश, फिर घंटी बजाकर भगवान को ही लगा गया चूना!

देखिए वायरल वीडियो, भक्त बनकर मंदिर में किया प्रवेश, फिर घंटी बजाकर भगवान को ही लगा गया चूना!

faridabadnews24By faridabadnews24April 14, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

छपरा:- छपरा में चोरों ने भगवान को भी नहीं छोड़ा है. चोर के द्वारा अनोखे तरीके से चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. मामला जिले के खैरा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर-रसीदपुर गांव स्थित राधे-कृष्ण मंदिर का है. इस सम्बंध में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार ने लोकल 18 को बताया कि बाइक पर सवार एक अपराधी आया और आशीर्वाद लिया. फिर घंटी बजाने के साथ मूर्ति को कवर किए हुए शीशे को तोड़कर सोने की हार लेकर भाग गया. चोर ने सुबह 11 बजे राधे-कृष्ण की मूर्ति से लाखों कीमत की हार चोरी कर ली, जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. सूचना मिलने पर खैरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और अब जांच में जुट गई है.

ऐसे दी चोरी की घटना को अंजाम
ग्रामीणों ने Local 18 को बताया कि चोर हेलमेट पहनकर बाइक से आया और सीढ़ी के रास्ते ऊपरी तल पर गया है, जहां राधा-कृष्ण जी कि मूर्ति स्थापित है. ऊपर जाने के बाद सबसे पहले चोर जोर-जोर से घंटी बजाते हुए गेट बंद कर देता है. उसके बाद मूर्ति के बाहर लगे कांच को तोड़कर हार निकालता है और पल भर में लेकर भाग जाता है. स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द जांच करते हुए इस घटना में संकलित चोर को गिरफ्तार कर सजा दी जाए, साथ ही चोरी किए गए हार को भी बरामद किया जाए.

पहले भी हो चुकी है चोरी
हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय खैरा पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है. कैद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की जा रही है. पांच माह पूर्व भी मंदिर में रात्रि के वक्त चोरों द्वारा मंदिर में सोने की आभूषण, भगवान का बिछावन, वस्त्र और शंख सहित दान पेटी में रखे लाखों रुपए की चोरी को अंजाम दिया गया था. हालांकि इस मामले में अब तक पुलिस को सफलता नहीं मिली है. तब तक चोर नई घटना को दिनदहाड़े अंजाम देकर आसानी फरार हो गया, उधर घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैला है.

पुलिस को है आवदेन का इंतजार
घटना के सम्बंध में खैरा थानाध्यक्ष अनिमा राणा ने बताया की घटना की सूचना पर मंदिर पर जाकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. मंदिर कमिटी की तरफ से कोई भी आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई की जाएगी l

NEWS SOURCE : news18

entered the temple posing as a devotee faridabadnews faridabadnews24 then defrauded God by ringing the bell! Watch the viral video
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लड़की का रिश्ता टूटा, भांजे ने बनाया नहाते समय वीडियो, फिर दिखाकर कई बार करता रहा युवती का रेप

April 27, 2026

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

पुलिस ने सिर मुंडवाकर बाजार में निकाली परेड, फरीदाबाद की भीकम कॉलोनी में हमला करने वाले बदमाश गिरफ्तार

April 22, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.