Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पहले ब्लेड से काटा गला, फिर जमीन पर पटका, हरियाणा में कलयुगी मां ने रिश्तों को किया शर्मसार, 1 महीने के बच्चे को उतारा मौत के घाट

पहले ब्लेड से काटा गला, फिर जमीन पर पटका, हरियाणा में कलयुगी मां ने रिश्तों को किया शर्मसार, 1 महीने के बच्चे को उतारा मौत के घाट

faridabadnews24By faridabadnews24April 15, 2024No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मां ने अपने ही बच्चे को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने हत्यारी मां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में महिला ने खुलासा किया कि उसने गुस्से में अपने बच्चे का ब्लेड से गला काट दिया। इससे भी बच्चा नहीं मरा तो उसे जमीन पर पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया।

पहले जानें क्या था पूरा मामला…

यमुनानगर की शिवपुरी कॉलोनी में रहने वाले सुमित की पत्नी कोमल ने 2 मार्च को बेटे को जन्म दिया था। 1 अप्रैल की रात बच्चा कोमल व सुमित के साथ सोया था। सुबह उठे तो बच्चा गायब था। पत्नी को पूछा तो उसने कहा कि बच्चा अंदर ही होगा, लेकिन बच्चा वहां नहीं था।

यमुनानगर में 2 अप्रैल को नवजात बच्चे की हत्या कर उसका शव कपड़ों की गठरी में बांध कर छिपाया था।
कपड़ों की गठरी में मिला शव

बच्चे की तलाश शुरू हुई तो वह एक गठरी में बंधा मिला। उसके नाक, मुंह और कानों में रुई ठूंसी हुई थी। गला खून से लथपथ था। बच्चे की बड़ी ही बेरहमी से हत्या की गई थी। बच्चे को किसने मारा, इस पर घर में ही विवाद हो गया। सुमित पत्नी पर और पत्नी अपने सास ससुर पर आरोप लगा रही थी। सुमित का कहना था कि बच्चे को उसकी पत्नी कोमल ने मारा है। पत्नी मेंटली कमजोर है। कई बार वो अपनेपन में नहीं रहती थी। गुस्से में आकर खुद को मारने लग पड़ती थी।

दूसरी तरफ बच्चे की मां कोमल ने कहा कि बच्चा कैसे गायब हुआ, उसके बारे में पता नहीं। उसने दादी सास और ससुर पर शक जताया। क्योंकि इन दोनों का उससे झगड़ा रहता था। वह चाहते नहीं थे कि मैं उनके घर में रहूं। इस बीच बच्चे को 3 अप्रैल को मिट्‌टी (दफनाना) दे दी। 4 अप्रैल को मामला पुलिस तक जा पहुंचा। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बच्चे के शव को निकाला और पोस्टमॉर्टम कराया। इसमें बच्चे की हत्या की पुष्टि हुई। सुमित ने कहा था कि बच्चे को पत्नी ने मारा। पत्नी मेंटली कमजोर है। कई बार वो अपनेपन में नहीं रहती थी। गुस्से में आकर खुद को मारने लग पड़ती थी। अब पत्नी ही हत्यारी निकली।

बच्चे की मौत में अब ये खुलासा

यमुनानगर में गांधी नगर थाना की पुलिस 10 दिन से मासूम के हत्यारे को सामने लाने के लिए मशक्कत कर रही थी। परिवार व आस पास के एक एक सदस्य से पूछताछ की गई। थाना गांधी नगर के SHO महरूफ अली ने रविवार को बताया कि बच्चे की हत्या में उसकी मां कोमल काे गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।

मां ने बेटे की हत्या की ये बताई वजह

SHO महरूफ अली के अनुसार, कोमल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि जब वह गर्भवती हुई, उस दौरान अपने मायके अधोई में गई हुई थी। ससुराल आकर उसने अपने गर्भवती होने की बात बताई तो पति उस पर शक करने लगा। साफ कह दिया कि पेट में पल रहा बच्चा उसका नहीं है। बात बात झगड़ा होने लगा और पति उस पर ताने मारने लगा। वह इससे मानसिक तौर से परेशान रहने लगी। इससे 8वें महीने में ही 2 मार्च को बच्चे का जन्म हो गया। आठ माह में डिलीवरी होने के कारण बच्चा कमजोर था इसलिए उसे निक्कु वार्ड में रखा गया। 24 मार्च को बच्चे को अस्पताल से छुट्टी मिली और वह उसे लेकर घर चले गए। सुमित बच्चे काे अपनाने को तैयार नहीं था। कोमल ने पुलिस को बताया कि जब वह गर्भवती हुई, तो अपने मायके में गई हुई थी। ससुराल आकर गर्भवती होने की बात बताई तो पति उस पर शक करने लगा। वह बच्चे को अपना नहीं मान रहा था। इस वजह से वह मानसिक तनाव में थी।
ये हुआ कत्ल की रात…

कोमल इसको लेकर मानसिक परेशानी में थी कि सुमित बच्चे को अपना नहीं रहा है और ताने मार कर उसे कुल्टा ठहराने का प्रयास कर रहा है। पुलिस के अनुसार कोमल इससे बहुत गुस्सा थी। 1अप्रैल की रात बच्चा, पति- पत्नी कमरे में सो रहे थे। कोमल आधी रात को उठी। उसने ब्लेड से अपने एक माह के बच्चे का गला काट दिया। इसके बाद भी बच्चे की धड़कन बंद नहीं हुई तो उसने बच्चे को जमीन पर पटक दिया। वह तड़प कर मर गया। फिर उसे कपड़े की गठरी में बांध कर छिपा दिया।

NEWS SOURCE : chopaltv

faridabadnews faridabadnews24 First the throat was cut with a blade in Haryana the Kalyugi mother brought shame to her relations killed her 1 month old child. then thrown on the ground
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

केतन हत्याकांड में सिया के पिता ने खोले राज, मेरी आमदनी 4 करोड़ रुपये है और मैं शादी में 17 करोड़ कैसे खर्च करता?

June 28, 2026

शादी के बाद मचा बवाल, नाबालिग भाई बहन को हुआ प्यार, घर छोड़कर हुए फरार

June 28, 2026

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.