Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बैठक में नहीं पहुंचे सुरजेवाला और सैलजा, हरियाणा में कांग्रेस का नहीं सुलझा टिकटों का विवाद, इन सीटों पर फंसा पेंच

बैठक में नहीं पहुंचे सुरजेवाला और सैलजा, हरियाणा में कांग्रेस का नहीं सुलझा टिकटों का विवाद, इन सीटों पर फंसा पेंच

faridabadnews24By faridabadnews24April 15, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हरियाणा में नौ लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के चयन का विवाद सुलझाने के लिए कांग्रेस हाईकमान द्वारा बनाई गई उच्चस्तरीय कमेटी भी उलझ गई। रविवार को कई घंटे तक चली सलमान खुर्शीद और मधुसूदन मिस्त्री के नेतृत्व वाली उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक में प्रत्याशियों को लेकर सहमति नहीं बन पाई। हिसार, करनाल और गुरुग्राम लोकसभा सीटों को लेकर पूरे समय पेच फंसा रहा।

खरगे करेंगे टिकटों की घोषणा

अंतिम फैसला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर छोड़ दिया गया। इसी दौरान बदले घटनाक्रम में शाम को कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया का बयान आया कि सभी सीटों पर सहमति बन चुकी है और अब केंद्रीय चुनाव समिति की हरियाणा को लेकर कोई बैठक नहीं होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ही अंतिम रूप से टिकटों की घोषणा करेंगे।

बैठक में मौजूद रहे ये कांग्रेस नेता

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के आवास पर नई दिल्ली में हुई बैठक में वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद, मधुसूदन मिस्त्री, हरियाणा मामलों के प्रभारी दीपक बाबरिया, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान मौजूद रहे। शनिवार को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में जब हरियाणा का विवाद नहीं सुलझा तो इस कमेटी का गठन किया गया था।

बैठक में नहीं पहुंचे सुरजेवाला और सैलजा

बैठक में इस कमेटी के सदस्य कुमारी सैलजा व रणदीप सिंह सुरजेवाला नहीं पहुंचे। बताया जाता है कि सलमान खुर्शीद ने सैलजा और रणदीप से अलग-अलग बात कर टिकटों को लेकर उनकी राय जानी। शनिवार को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा, सिरसा से कुमारी सैलजा और अंबाला से मुलाना के विधायक वरुण चौधरी के नाम पर सहमति बना ली गई थी, बाकी की छह सीटों पर पेच फंसा था। इसी के चलते कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया था। l

क्या बोले कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया?

कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया का कहना है कि टिकटों पर चर्चा करने के लिए हरियाणा की सब कमेटी की बैठक हो चुकी है। सभी नौ लोकसभा सीटों पर बात बन चुकी है। दो-तीन दिन में उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की भी अब कोई बैठक नहीं होगी। सब कमेटी के द्वारा जो निर्णय लिया जाएगा, उसे अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सामने रखा जाएगा। उम्मीदवारों की अंतिम सूची अध्यक्ष के ऑफिस से जारी होगी।

NEWS SOURCE : jagran

Congress ticket dispute not resolved in Haryana faridabadnews faridabadnews24 problem stuck on these seats Surjewala and Selja did not reach the meeting
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.