Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » घर से अकेली निकली युवती फिर हुआ ऐसा कि घरवालों के उड़े होश, शादी तय होने पर आया कॉल

घर से अकेली निकली युवती फिर हुआ ऐसा कि घरवालों के उड़े होश, शादी तय होने पर आया कॉल

faridabadnews24By faridabadnews24April 28, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

गोपालगंज: गोपालगंज में कत्ल की हैरान करने वाली वारदात सामने आयी है. यहां शादी से पहले एक युवती की हत्या कर दी गयी. वारदात के बाद बगीचे में उसका शव मिला. घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव की है. मृतका की पहचान पिंकी कुमारी के रूप में हुई, जो रतनपुरा निवासी नंदलाल चौधरी की पुत्री थी. पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया. गोपालपुर थाना लाकर दोनों से पूछताछ चल रही है. वहीं, जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

हत्या की इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. परिजनों के मुताबिक युवती लापता थी. शुक्रवार की रात घर पर नहीं थी. परिजनों ने खोजबीन की. शनिवार को कोई ट्रेस नहीं मिला. दोपहर में थाने को सूचना दी गयी. पुलिस लापता युवती की खोजबीन में जुटी, तभी शाम में सूचना मिली कि युवती की लाश आम के बगीचे में पड़ी है. पुलिस और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. युवती के शरीर पर चाकू का जख्म मिला. गर्दन रेतकर हत्या की गयी थी. पुलिस ने खून से लथपथ शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने में जुट गयी.

तय हो चुकी थी पिंकी की शादी

परिजनों के अनुसार पिंकी कुमारी की शादी तय हो चुकी थी. वह अपने होने वाले जीवन साथी से बात करती थी. पुलिस के अनुसार घटना के दिन उसका कॉल नहीं आया था. शादी से पहले हत्या किसने की. किसके बुलाने पर पिंकी घर से निकली. पुलिस तमाम बिंदु पर जांच कर रही है. गोपालपुर के थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा.

वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू

हत्या की गुतथी सुलझाने के लिए पुलिस वैज्ञानिक जांच का सहारा ले रही है. टेक्निकल टीम युवती की मोबाइल कॉल का सीडीआर निकालकर जांच कर रही है. वहीं, घटनास्थल पर जांच के लिए ब्लड के सैंपल लिये गये. आसपास के इलाके में टॉवर डंप कर संदिग्धों का ट्रेस किया गया. फॉरेंसिंक जांच के लिए भी पुलिस सहारा ले रही है. पुलिस का मानना है कि हत्या करनेवाले अपराधी शातिर किस्म हैं, क्योंकि वारदात के बाद साक्ष्य को मिटाने की कोशिश किया गया है. सदर एसडीपीओ प्रांजल इस केस में जांच और कार्रवाई की मॉनीटरिंग कर रहे हैं.

NEWS SOURCE : news18

a call came just after the marriage was fixed. faridabadnews faridabadnews24 The girl left the house alone and then something happened that shocked the family
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

राजीनामा के बाद मामला निपटाने के लिए मांगे थे 5 हजार रुपए, ASI का रिश्वत लेते वीडियो आया सामने

October 29, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.