Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सौम्या टंडन के फैंस हुए परेशान, अस्पताल में भर्ती हुईं ‘भाबीजी घर पर हैं!’ की गोरी मेम

सौम्या टंडन के फैंस हुए परेशान, अस्पताल में भर्ती हुईं ‘भाबीजी घर पर हैं!’ की गोरी मेम

faridabadnews24By faridabadnews24April 28, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Saumya Tandon Admitted In Hospital: ‘भाबीजी घर पर हैं’ की गोरी मेम फेम सौम्या टंडन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ ऐसी खबर शेयर की है, जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं और फैंस की चिंता को बढ़ा दिया है. दरअसल, शो से अनिता भाभी के किरदार से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली सौम्या अस्पताल में भर्ती हैं. शेयर की गई तस्वीरों में एक्ट्रेस अस्पताल के बेड पर नजर आ रही हैं और उनके हाथ में ड्रिप लगी नजर आ रही है.

इसके अलावा भी उन्होंने दो और और फोटो शेयर की है, जिनमें हार्ट बीट और बीपी चेक करने का सामान रखने वाली मशीन नजर आ रही है और तीसरी तस्वीर में एक्ट्रेस का आई पैड नजर आ रहा है, जिसमें को कोई फिल्म या सीरीज चलती नजर आ रही है. वहीं, एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस भी कमेंट्स कर ये जानने के लिए परेशान नजर आ रहे हैं आखिर उनको हुआ क्या है और साथ ही उनके जल्द ठीक होने की कामना भी कर रहे हैं और कुछ फैंस उनके लिए अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं.

सौम्या ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

सौम्या ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अपनी हेल्थ अपडेट दी है और बताया कि उनकी उनकी सेहत पहले से ठीक हो रही है और वो जल्द ही ठीक हो जाएंगी. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘तस्वीरें हमेशा सुंदर नहीं होतीं और जिंदगी हमेशा मुस्कुराती नहीं रहती है. रिकवरी हो रही है और जल्द ही फिट हो जाऊंगी. आपकी शुभकामनाओं के लिए पहले से ही धन्यवाद’. वहीं, सौम्या के इस पोस्ट पर फैंस भी काफी बड़ी संख्या में कमेंट्स कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा, ‘ओह प्लीज अपना ध्यान रखें मैम और मेरी दुआ है कि आप जल्दी ठीक हो जाए’.

सौम्या टंडन का वर्कफ्रंट

वहीं, अगर सौम्या टंडन के काम की बात करें तो उनको टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ से काफी फेम मिला. एक्ट्रेस ने इस शो में काफी लंबे समय तक काम किया था और उनके किरदार को खूब पसंद भी किया गया था. इस शो के अलावा सौम्या ‘ऐसा देस है मेरा’ और ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ जैसे टीवी में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा सौम्या शाहिद कपूर-करीना कपूर की सुपरहिट फिल्म ‘जब वी मेट’ में भी नजर आ चुकी हैं. साथ ही एक्ट्रेस पंजाबी फिल्म ‘वेलकम टू पंजाब’ में काम कर चुकी हैं.

NEWS SOURCE : zeenews

faridabadnews faridabadnews24 Saumya Tandon's fans got worried she was admitted to the hospital 'Bhabhiji is at home!' ki gori mem
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.