Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » छात्रहित में फैसला करे खट्टर सरकार : कृष्ण अत्री

छात्रहित में फैसला करे खट्टर सरकार : कृष्ण अत्री

faridabadnews24By faridabadnews24May 23, 2020No Comments2 Mins Read
फरीदाबाद : एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखकर प्राइवेट एवम सरकारी स्कूल, कॉलेज के छात्रों के लिए जनरल प्रोमोशन और फीस माफी की माँग की है। लॉकडाउन के चलते स्कूल, कॉलेज के छात्रों के लिए सरकार से राहत प्रदान करने के लिए अनुरोध किया है।
एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने कहा कि कोविड-19 के चलते हुए मार्च से लेकर अबतक लॉकडाउन लगा हुआ है जिसके कारण छात्रों की कक्षाएं नही लग पाई है और अगर व्हाट्सएप्प के माध्यम से लगी भी है तो महज औपचारिकता के लिए लगी है और जब क्लास की नही लगी तो परीक्षा किस आधार पर ली जाएगी। अगर सरकार इस दौरान ऑनलाइन परीक्षा भी लेती है तो ना तो छात्र ही ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए प्रशिक्षित है और ना ही सरकार के पास इंफ्रास्ट्रक्चर है जो छात्रों की ऑनलाइन परीक्षा करा सके। इसलिए सरकार छात्रों को राहत देते हुए, बिना परीक्षा लिए अगली क्लास में प्रमोशन देदे। यही उचित कदम समय की परिस्थितियों को देखते हुए उठाया जा सकता है।
वही दूसरी माँग के बारे बताते हुए कहा कि लॉकडाउन के चलते हुए सभी रोजगार के साधन बंद हो गए और लोगो को जीवन यापन करने में ही बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसे फीस कहा से भरेंगे।
कृष्ण अत्री ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान जब प्रधानमंत्री जी ने आम जनमानस से मदद के लिए अपील की थी तो जनता ने बढ़ चढ़कर जरूरतमंद लोगो की सहायता की थी। लेकिन जब आज आम जनमानस को सरकार के सहयोग की जरूरत है तो सरकार ने हाथ खड़े कर लिये है और फीस भरने का फरमान जारी कर दिया है।
कृष्ण अत्री ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कहाँ तो युवाओं को देश का भविष्य और ना जाने कैसे कैसे टाइटल देकर लुभाया जाता है और जब युवाओं को सरकार की जरूरत होती है तो सरकार हाथ खड़े कर लेती है। अत्री ने कहा कि ऐसे में एनएसयूआई मांग करती है कि खट्टर सरकार छात्रों को जनरल प्रोमोशन देने के साथ सभी शिक्षण संस्थानों(प्राइवेट, सरकारी, अर्धसरकारी स्कूल, कॉलेज) के छात्रों की फीस भी माफ़ करे।
faridabadnews24 Khattar government should decide in student interest: Krishna Atri
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद की एक युवती के साथ मस्जिद के काजी ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो भी बनाई

June 23, 2026

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

रेनू भाटिया के इस्तीफे के बाद हरियाणा महिला आयोग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं उषा प्रियदर्शनी और मीना परमार?

June 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.