
Haryana News: हरियाणा के करनाल में शादी से पहले ही दुल्हन फरार हो गई। युवती की शादी 13 मई को होनी थी। लेकिन उससे पहले ही वह अपने प्रेमी 90 हजार रुपए कैश और लाखों रुपए के गहने लेकर फरार हो गई। वहीं इस मामले में युवती के परिजनों ने पड़ोस के ही एक युवक पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ये मामला निसिंग थाना के एक गांव का है। युवती के पिता ने शिकायत में बताया है कि वह मजदूर है। उसकी 2 लड़कियां और एक लड़का है। लड़के की शादी हो चुकी है, जबकि बड़ी लड़की की शादी अब 13 मई को होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। वह किसी काम से बहार गए थे। तभी उसकी बड़ी बेटी घर से लापता हो गई।
उसने आसपास पता किया, लेकिन वह कहीं पर भी नहीं थी। लड़की के लापता होने की जानकारी मिलते ही उसकी अपने स्तर पर तलाश शुरू की। इसमें सामने आया कि पड़ोस में ही रहने वाला युवक उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। घर में रखी 90 हजार रुपए की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण भी लड़की लेकर गई है। फिलहाल पुलिस ने लापता युवती के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। साथ ही युवती और युवक की तलाश भी की जा रही है।
NEWS SOURCE : chopaltv
