Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बदमाशों ने रेस्तरां में कर दी ब्यूटी क्वीन की हत्या, इंस्टाग्राम पोस्ट से मिली लोकेशन

बदमाशों ने रेस्तरां में कर दी ब्यूटी क्वीन की हत्या, इंस्टाग्राम पोस्ट से मिली लोकेशन

faridabadnews24By faridabadnews24May 5, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

इक्वाडोर की ब्यूटी क्वीन और सोशल मीडिया इन्फ्लएंसर लैंडी परेजा गोयबूरो की रेस्तरां में ही हत्या हो गई। जानकारी के मुताबिक वह सी फूड इंजॉय करने एक रेस्तरां में पहुंची थीं। खाने के दौरान वह अपने तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करने लगीं। इसमें उन्होंने अपनी लोकेशन भी शेयर की थी। इसके बाद बदमाशों को लोकेशन पता चल गई और दो बंदूकधारी रेस्तरां पहुंच गए। मौके पर ही उन्होंने ब्यूटी क्वीन की गोली मारकर हत्या कर दी।

23 साल की परेजा गोयबूरो ने 2022 के मिस इक्वाडोर कॉन्टेस्ट में भी हिस्सा लिया था। 28 अप्रैल को उनकी क्वेवेदो सिटी के रेस्तरां में हत्या कर दी गई। वह किसी शादी समारोह में शामिल होने वहां पहुंची थीं। टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक गोयबूरो का एक ड्रग तस्कर लियांद्रो नोरेरो के साथ अफेयर था। ड्रग ट्रैफिकर की एक साल पहले ही जेल में हुए दंगे के दौरान मौत हो गई थी।

पुलिस का कहना है कि संभव है कि नोरेरो की विधवा पत्नी ने ही गोयबूरो की हत्या की सुपारी दी हो। उनका नाम भ्रष्टाचार के एक मामले में भी सामने आया था जो कि न्यायिक अधिकारियों से जुड़े हुआ था। मौत से पहले ही ब्यूटी क्वीन ने अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक जब वह गेट के पास किसी से बात कर रही थीं तभी दो बंदूकधारी पहुंचे। एक बंदूकधारी ने गोयबूरो पर गोला दी और मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक गोयबूरो को तीन गोलियां लगी थीं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ड्रग ट्रैफिकर नोरेरो गोयबूरो को महंगे गिफ्ट दिया करता था। इसके अलावा नोरेरो के फोन में भी ब्यूटी क्वीन की तस्वीरें पाई गई थीं। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर 2023 में ब्यूटी क्वीन तब चर्चा में आ गई थी जब नोरेरो के अकाउंटेंट और गोयबूरो के बीच चैट सार्वजनिक हो गए थे। ट्रायल कोर्ट में वकील ने खुलासा किया था तो नोरेरो नहीं चाहता था कि गोयबूरो के साथ उसका अफेयर उसकी पत्नी को पता चले। उसे डर था कि उसकी पत्नी कोई भी खतरनाक कदम उठा सकती है।

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 location found from Instagram post Miscreants murdered beauty queen in restaurant
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को आईफोन देने के लिए गोदाम से 6.5 लाख के लग्जरी नल चुराए

June 6, 2026

ED के हत्थे चढ़ी मास्टरमाइंड, चल रही थी फरार, गुरुग्राम के होटल से गिरफ्तार, शरिया कानून का इस्तेमाल कर महिला ने कैसे ठगे 6 हजार करोड़ रुपये?

May 25, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.