Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मर्डर मिस्‍ट्री की Inside Story, 5 शूटर, 2 बाइक और 2 गैंग…दिल्‍ली पुलिस स्‍पेशल सेल के खुलासे से सनसनी

मर्डर मिस्‍ट्री की Inside Story, 5 शूटर, 2 बाइक और 2 गैंग…दिल्‍ली पुलिस स्‍पेशल सेल के खुलासे से सनसनी

faridabadnews24By faridabadnews24May 5, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नई दिल्‍ली. अलीपुर शूटआउट कांड में बड़ा खुलासा किया गया है. दिल्ली में एक बार फिर से खूनी गैंगवार हत्या की वजह बनी है. दिल्‍ली पुलिस के स्‍पेशल सेल ने इस कांड में चौंकाने वाला खुलासा किया है. टिल्‍लू ताजपुरिया गैंग के दो शूटर्स दिल्‍ली पुलिस की गिरफ्त में आए हैं. उन्‍होंने पूछताछ के दौरान सनसनीखेज खुलासे किए हैं. दोनों शूटर्स के पास से दो हथियार भी बरामद किए गए हैं. दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल की टीम को पहले से ही इस बात का अंदेशा था कि अलीपुर शूटआउट कांड गैंगवार का नतीजा हो सकता है. अब इस मामले में जो खुलासे हुए हैं, उनसे इसकी पुष्टि भी हुई है.

दिल्‍ली पुलिस की टीम ने टिल्लू ताजपुरिया गैंग के दो शूटर्स को गिरफ्तार किया है. उनके पास से दो हथियार भी बरामद किए गए हैं. अलीपुर शूटआउट में गोगी गैंग के एक शूटर का मर्डर हुआ था. अपने वक्त के दो जिगरी दोस्त दिल्ली एनसीआर के नामी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया और जितेंद्र उर्फ गोगी दोनों मारे जा चुके हैं, पर दोनों के गैंग अब एक-दूसरे के खून के प्‍यासे हो गए हैं. हाल में दिल्ली के अलीपुर में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक बदमाश नरेन्द्र की मौत हो गई थी. इसके बाद से ही दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का शक गैंगवार पर गहरा रहा था. इसके पीछे टिल्लू ताजपुरिया और जितेंद्र उर्फ गोगी गैंग की दुश्मनी को कारण माना जा रहा था.

5 शूटर्स ने की थी फायरिंग
अलीपुर फायरिंग कांड में 5 शूटर्स ने गोगी गैंग से ताल्‍लुक रखने वाले नरेंद्र को मौत के घाट उतार दिया था. सभी 5 शूटर्स दो बाइक पर सवार होकर आए थे और हत्‍याकांड को अंजाम देने के बाद वे फरार हो गए थे. पुलिस ने दोनों बाइक्‍स बरामद कर ली हैं. बता दें कि इस हत्याकांड में टिल्लू गैंग का हाथ होने का शक शुरू से ही था. अब दो शूटर्स की गिरफ्तारी के बाद यह शक यकीन में बदल गया है. अलीपुर शूटआउट से दिल्‍ली पुलिस भी चौकन्‍नी हो गई थी.

गैंग का सरगना तिहाड़ जेल में बंद
टिल्लू की तिहाड़ जेल में हुई मौत के बाद अब गैंग की कमान तिहाड़ जेल में ही बन्द टिल्लू के करीबी अमित दबंग और हिम्मत उर्फ चीकू सम्भाल रहे हैं. अमित दबंग को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था. हिम्मत उर्फ चीकू पर मकोका लगा हुआ है. शक जताया जा रहा था की गोगी गैंग के बदमाश नरेंद्र की हत्या की साजिश भी तिहाड़ जेल में बंद अमित दबंग और हिम्मत ने रची होगी. गोगी गैंग की कमान भी तिहाड़ जेल में बंद योगेश टुंडा सम्भाल रहा है. टुंडा ने ही टिल्लू को मौत के घाट उतारा था. योगेश टुंडा का रिश्तेदार गैंगस्टर हर्ष धनखड़ फरार चल रहा है. शूटआउट में जान गंवाने वाला नरेंद्र एक मुकदमे में हर्ष के साथ आरोपी रहा है. हर्ष दिल्ली के एक सैलून में हुई दो लोगों की हत्या के मामले में भी फरार है.

NEWS SOURCE : news18

2 bikes and 2 gangs... Sensation due to the revelation of Delhi Police Special Cell. 5 shooters faridabadnews faridabadnews24 Inside story of murder mystery
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

काम दिलाने के बहाने लाया था दिल्ली, 17 साल तक आदिवासी लड़की से शारीरिक शोषण, कई बार रेप और जबरन गर्भपात

April 30, 2026

लड़की का रिश्ता टूटा, भांजे ने बनाया नहाते समय वीडियो, फिर दिखाकर कई बार करता रहा युवती का रेप

April 27, 2026

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.