फरीदाबाद : इस बार सभी मुस्लिम भाईयों से गुजारिश है ईद पर शापिंग ना करे घर मे अपने घर मे परिवार के साथ सादगी से ईद मनाये और ना अपने घर किसी भी भाई को बुलाये ना किसी भाई के घर जाये क्योंकि आज देश कोरोना जैसी महामारी से लङ रहा है अल्लाह पाक से दुआ करे की सकंट की घङी को खत्म करे हम उस दिन बङे धूमधाम व खुशी के साथ त्योहार मनायेंगे जिस दिन इस महामारी का अंत होगा असली खुशी उसी दिन होगी हम सभी देशवासियों को और हर नागरिक उस दिन खुशी मनायेगा इस लिए हमने यह फैसला लिया है
इस ईद पर हम कोई खरीदारी नही करेंगे और उसी खरीदारी के पैसे से एक परिवार को एक माह का राशन देंगे किसी का कोई काम शुरू कराने मे मदद करेंगे किसी जरूरतमंद साथियों की जरूरत की चीजें दिलाने मे मदद करेंगे क्योंकि ईद कपङो का त्योहार नही है
यह अपनो का त्योहार है ईद की नमाज़ अपने घर मे ही पङे और कानून के आदेश का पालन करते हुए सोशल ङिसटेनसींग का भी ध्यान रखें सभी मुस्लिम भाईयों से मेरी यही दरखास्त है गुजारिश है अबकी ईद सबकी ईद घर रहे सुरक्षित रहे लाॅकङाऊन का पालन करे
