Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » झकझोर देगी कहानी, भगवान ऐसी औलाद किसी को न दे! बेटे करोड़पति…आलीशान घर, फिर भी वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर यह मां

झकझोर देगी कहानी, भगवान ऐसी औलाद किसी को न दे! बेटे करोड़पति…आलीशान घर, फिर भी वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर यह मां

faridabadnews24By faridabadnews24May 12, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

आगराः एक बूढी मां करोड़ों की मालकिन होने के बावजूद भी दर-दर की ठोकरें खा रही है. इस मदर्स डे पर 88 साल की विद्या देवी की कहानी आपके अंदर तक झकझोर कर रख देगी. 88 साल की विद्या देवी आगरा कमला नगर की रहने वाली है. चार बेटे हैं और चारों के चारों बेटे करोड़पति हैं. दो बेटों की तो फैक्ट्री चल रही है. सबके पास आलीशान बंगला-कोठी, नौकर-चाकर और लग्ज़री गाड़ी है. लेकिन घर के कोने में बूढ़ी मां के लिए जगह नहीं है .विद्या देवी पिछले 2 सालों से आगरा के रामलाल वृद्धा आश्रम में रह रही है. अब तो उम्मीद भी पथरा गयी है कि बेटे घर वापस लेने आएंगे.

मां से आती है बदबू इसलिए बेटे छोड़ गए वृद्धा आश्रम

आंखों में आंसू भरकर विधा देवी उस पलों को याद करती है, जब वह अपने बेटों के साथ ठाट बाट से रहती थी. बुजुर्ग विद्या देवी आगरा के नामचीन आंखों के अस्पताल के संस्थापक रहे गोपीचंद अग्रवाल की पत्नी है. गोपीचंद की गिनती शहर के अरबपतियों में होती थी. चारों बेटों को अपने पैरों पर खड़ा किया और सभी की शादी की. 14 साल पहले गोपीचंद की मौत हो गई और धीरे-धीरे उनकी जिंदगी बदलने लगी. बेटों ने प्रॉपर्टी का बंटवारा कर लिया, लेकिन बूढ़ी मां के हिस्से में सिर्फ़ अकेलापन और दर-दर की ठोकरें आई l

2 साल से किसी ने नहीं ली कोई खबर

विद्या देवी कहती हैं कि भगवान ऐसा किसी के साथ ना करे. भरा पूरा परिवार होने के बावजूद उसे वृद्धा आश्रम में रहना पड़ रहा है. पिछले 2 सालों से किसी ने कोई सुध नहीं ली. दो बेटों से तो 10 साल से बात नहीं हुई. कभी कभी एक पोता आता है और सिर्फ ₹5000 देकर चला जाता है. वह भी तब जब आगरा जिला अधिकारी ने कहा था. विद्या देवी कहती हैं कि ऐसी औलाद भगवान किसी को न दे. शादी के बाद बेटे बदल गए. कहते हैं कि तुमसे बदबू आती है. बहुएं भी ठीक से ध्यान नहीं रखती हैं . गाली गलौज करती हैं. एक बेटी है उसने भी मुंह फेर लिया है. नाती पोतों की शक्ल देखने के लिए तरसती रहती हैं. शरीर भी अब साथ नहीं दे रहा है. पिछले दिनों गिरने से हाथ पैरों में चोट आई गई. इन सब के वाबजूद अब विद्या देवी ने हालातों से समझौता कर लिया है. और वृद्धाश्रम को ही अपना घर मान लिया है .यहां उनकी कई महिला साथी हैं, जो उनकी देखभाल करती हैं.

NEWS SOURCE : news18
faridabadnews faridabadnews24 may God not give such a child to anyone! Son is a millionaire...luxurious house The story will shock you yet this mother is forced to live in an old age home
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.