Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Video वायरल, हे भगवान ये कैसी मां मिल गई! महिला ने मासूम बच्ची का गला दबाया फिर पटक-पटककर बेरहमी से पीटा

Video वायरल, हे भगवान ये कैसी मां मिल गई! महिला ने मासूम बच्ची का गला दबाया फिर पटक-पटककर बेरहमी से पीटा

faridabadnews24By faridabadnews24May 12, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

आज मदर्स डे है और इस दिन हम अपनी मां के लिए जो कुछ भी करें वह बहुत ही कम है क्योंकि मां एक मां अपने बच्चों के लिए पूरी दुनिया से लड़ जाती है। दुनिया के सारे दुख-दर्द खुद सह लेती है लेकिन अपने बच्चों पर कभी आंच तक नहीं आने देती। लेकिन इस मदर्स डे पर एक ऐसी मां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने पूरी ममता को शर्मसार कर दिया। वीडियो में एक मां अपनी मासूम सी बच्ची को बेरहमी से मारते हुए दिख रही है।

बच्ची का गला घोंटने की कोशिश

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Nirajmakwana14 नाम के यूजर ने शेयर किया है और वीडियो को गुजरात का बताया है। साथ ही उसने गुजरात पुलिस और गुजरात DGP को टैग कर महिला को एक छोटी सी बच्ची को मारने के लिए उस पर कार्रवाई करने की मांग की है। वीडियो असल में कहां का है इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला छोटी सी बच्ची को जमीन पर पटक कर उसका गला दबाने की कोशिश कर रही है और साथ में ही कलछी से उसे बुरी तरह मार रही है। वहीं, छोटी बच्ची अपने बचाव में मदद की गुहार लगा रही है और लगातार चीख-चिल्ला रही है। थोड़ी देर बाद महिला उस बच्ची को मारते-मारते खींचते हुए दूसरे कमरे में ले जाती है। वायरल हो रहे इस खौफनाक वीडियो को देख किसी का भी दिल पसीज जाएगा। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का एक ही सवाल है कि आखिर  एक मां इतनी बेरहम और पत्थर दिल कैसे हो सकती है?

वीडियो के वायरल होने के बाद एक पुलिस ऑफिसर ने इस मामले की छानबीन की। जिसके बाद उसने जानकारी शेयर करते हुए लिखा- ये Video जो बहुत हृदय विदारक है, कल शाम से बहुत वायरल है। वीडियो को देखने के बाद लोगों में बहुत गुस्सा है। जानने का प्रयास किया तो पाया कि यह वीडियो थाना/गाँव- माधापार, जनपद कच्छ, गुजरात की घटना है। वीडियो 2 साल पुराना है। पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है।

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 Oh God Video viral what kind of mother have I got! The woman strangled the innocent girl and then beat her mercilessly.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लोगों की बढ़ी टेंशन, बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी आई सामने

May 23, 2026

Video से फैली सनसनी, महिला मित्र बचाती रही, हमलावर पीटते रहे…बीच सड़क हुई घटना से सहमे लोग

May 19, 2026

ट्रैफिक पुलिस ने सीज की मोटरसाइकिल, एक बाइक पर 7 लोग बैठाने वाले ‘स्टंटमैन’ पर गिरी गाज

May 19, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.