Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » वीडियो हो गया वायरल, BJP को नहीं दिया वोट तो चौकीदार की कर दी पिटाई, कहा- फ्री का राशन लेते हो और वोट…

वीडियो हो गया वायरल, BJP को नहीं दिया वोट तो चौकीदार की कर दी पिटाई, कहा- फ्री का राशन लेते हो और वोट…

faridabadnews24By faridabadnews24May 15, 2024No Comments2 Mins Read

 

IMAGES SOURCE : GOOGLE

बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो होमगार्ड्स ने मिलकर एक चौकीदार की पिटाई कर दी. चौकीदार का कसूर बस इतना था कि उसने भाजपा को वोट नहीं दिया था. फ्री में राशन लेने के बाद भी जब चौकीदार ने वोट नहीं दिया तो होमगार्डों ने मिलकर उसे बुरी तरह से पीट दिया. एसडीएम कार्यालय परिसर में दोनों होमगार्डों ने लात घुसों और रायफल की बटों से चौकीदार की पिटाई कर दी. पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है. चौकीदार वीरेंद्र की तहरीर पर दोनों होमगार्ड राम पाल और वीर बहादुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. दोनों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

वहीं इस घटना को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ‘जनता को राशन मिलता है क्योंकि इस देश में हर नागरिक को भोजन का अधिकार मिला हुआ है। अनाज किसानों का उगाया हुआ, वितरण में खर्च होने वाला धन जनता का, क्या भाजपा सरकार जनता का थोड़ा सा धन जनता पर खर्च करके उसे ही बंधक बनाना चाहती है? इन पुलिसकर्मियों को यह हिम्मत कहां से मिली कि वे भाजपा के लठैत की तरह बर्ताव करें और हमारे दलित भाई पर इस तरह क्रूरता बरतें?’

बता दें कि यह पूरा मामला बरेली के कस्बा नवाबगंज नगर के गांव बहोरनगला का है. यहां के निवासी वीरेंद्र कुमार नवाबगंज थाने में चौकीदार के पद पर तैनात हैं. वीरेंद्र कुमार अपनी जमीन की फर्द निकलवाने के लिए तहसील पहुंचे हुए थे. चौकीदार ने बताया कि कार्यालय में तैनात होमगार्ड उन्हें देखकर कमेंट करने लगा. इस दौरान होमगार्ड ने चौकीदार से कहा कि सरकार से फ्री का राशन लेते हो और वोट भी नहीं देते. साथ ही गाली भी देने लगे.

वहीं जब चौकीदार ने इसका विरोध किया तो होमगार्ड ने उसको जान से मारने की धमकी भी दी. इसके बाद कहा-सुनी बढ़ गई. देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई और वहीं बगल में खड़ा दूसरे होमगार्ड ने भी चौकीदार की पिटाई शुरू कर दी. दोनों होमगार्ड ने चौकीदार को तहसील परिसर के बाहर जमीन पर पटक कर लात घूंसों और रायफल की बटों से पीटा और घायल कर दिया. इस दौरान वहां भारी भीड़ एकत्रित हो गई थी. लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव नहीं किया l

NEWS SOURCE : news18

faridabadnews faridabadnews24 he said - you take free ration and vote... The video went viral when the watchman was beaten up when he did not vote for BJP
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.