Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » उपायुक्त यशपाल से मिले व्यापार मंडल के पदाधिकारी व्यापारियों की मांगों को लेकर

उपायुक्त यशपाल से मिले व्यापार मंडल के पदाधिकारी व्यापारियों की मांगों को लेकर

faridabadnews24By faridabadnews24May 26, 2020No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद  :  जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने फरीदाबाद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व प्रधान जगदीश भाटिया और  ओल्ड फरीदाबाद मार्केट एसोसिएशन के प्रधान नीरज मिगलानी ने किया। इस अवसर पर बाजार में साप्ताहिक अवकाश एवं व्यापारियों की समस्याओं को लेकर वार्ता हुई। इस दौरान बाजारों में साप्ताहिक अवकाश के तौर पर रविवार की बजाए मंगलवार का दिन निर्धारित करने पर भी गहन चर्चा की गई।  व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया ने रविवार को मार्केट खोलने की मांग की थी। इसे लेकर उन्होंने हाल ही में एक बयान भी जारी किया था, इसके बाद उपायुक्त ने उन्हें सोमवार को बुलाकर इस पर चर्चा की।

 

मुलाकात के दौरान जगदीश भाटिया ने उपायुक्त को सुझाव दिया कि रविवार की बजाए मंगलवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित किया जा सकता है। मंगलवार को सभी दुकानदारों के लिए यह सुविधाजनक  रहेगा। व्यापार मंडल के  इस सुझाव पर उन्होंने बाद में विचार करने का आश्वासन दिया और कहा कि अगले दिनों में इस पर अमल किया जा सकता है।  इसके अलावा उपायुक्त से उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए इस पर नियंत्रण बहुत जरूरी है। जिस प्रकार से फरीदाबाद में हर रोज कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है, उसे देखते हुए हर बाजार को सीमित करने की जरूरत है। श्री भाटिया ने सुझाव दिया कि जैसे एक नंबर मार्केट है

 

वहां रहने वाले पांच नंबर बाजार में ना जा सकें। एक नंबर में रहने वाले लोग वहीं की मार्केट में ही खरीददारी करें। इसके लिए वह दो नंबर या फिर पांच नंबर के बाजार ना जाएं , यदि ऐसी व्यवस्था हो जाए तो बाजारों में भीड़ पर नियंत्रण किया जा सकता है। उपायुक्त को यह सुझाव पसंद आया और इस पर उन्होंने कार्य करने की सहमति दी। इसके अलावा उपायुक्त ने प्रमुख तौर पर बाजारों में रेहडी पटरी वालों को खड़ा ना करने एवं दुकानदारों से अपनी दुकानों के बाहर सामान ना रखने के लिए सख्ती दिखाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि कोई भी दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर सामान रखेगा तो उसका चालान करने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही रेहडी पटरी वालों को बाजारों में खड़ा नहीं होने दिया जाएगा, उनके लिए अलग से स्थान की जल्द ही  व्यवस्था कर दी जाएगी।

 

साप्ताहिक अवकाश के मुद्दे पर भी उपायुक्त व व्यापार मंडल के बीच चर्चा हुई, जिस पर प्रशासन की ओर से  विचार करने का आश्वासन दिया गया। इसके अलावा एक नंबर मार्केट में कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद उसे सोमवार को पूरी तरह से बंद रखा गया। मार्केट बंद रखकर वहां पूरी तरह स्क्रीनिंग की गई। उपायुक्त ने व्यापार मंडल को बताया कि जल्द ही इस बाजार को खोल दिया जाएगा। इस अवसर पर श्री भाटिया के साथ जवाहर कालोनी मार्केट एसोसिएशन के प्रधान नीरज भाटिया, व्यापार मंडल के महामंत्री बंसी कुकरेजा तथा ओल्ड फरीदाबाद मार्केट एसोसिएशन के प्रधान नीरज मिगलानी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

faridabadnews24 Officials of the Board of Trade met Deputy Commissioner Yashpal regarding the demands of the traders
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद की एक युवती के साथ मस्जिद के काजी ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो भी बनाई

June 23, 2026

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

रेनू भाटिया के इस्तीफे के बाद हरियाणा महिला आयोग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं उषा प्रियदर्शनी और मीना परमार?

June 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.