Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली और मुंबई में 48 लोगों की मौत, 24 घंटे में देश में आया हादसों का बवंडर, गुजरात-यूपी

दिल्ली और मुंबई में 48 लोगों की मौत, 24 घंटे में देश में आया हादसों का बवंडर, गुजरात-यूपी

faridabadnews24By faridabadnews24May 26, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नई दिल्ली: देश के अलग-अलग राज्यों में बीते 24 घंटे में बड़े हादसों की खबरें सामने आई हैं। इन हादसों में कुल 48 लोगों की मौत हुई है और तमाम लोग घायल हैं। ये हादसे गुजरात के राजकोट, दिल्ली के विवेक विहार और कृष्णा नगर, यूपी के शाहजहांपुर और महाराष्ट्र के मुंबई में हुए हैं।

कहां कितनी मौतें?

  • गुजरात के राजकोट के कालावाड रोड पर टीआरपी गेमिंग जोन में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें कई किलोमीटर दूर तक देखी गईं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
  • यूपी के शाहजहांपुर में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। यहां एक बस के ऊपर ट्रक पलट जाने से कुल 11 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
  • दिल्ली के विवेक विहार में बेबी केयर सेंटर में शनिवार रात भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। इस अग्निकांड में 6 बच्चों की मौत हो गई है और 6 हॉस्पिटल में एडमिट करवाए गए हैं। इसमें एक बच्चे की आग लगने की घटना से पहले ही मौत हो चुकी थी। कुल 7 बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
  • वहीं दिल्ली के कृष्णानगर में भी आग लगने से 3 की मौत हुई है और 10 लोग घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान 40 साल की अंजू और उसके 18 साल के बेटे केशव के रूप में हुई है। तीसरे शव की पहचान नहीं हो पाई है, वो बहुत झुलसा हुआ है।
  • महाराष्ट्र के मुंबई में एक डॉक्टर की कार से बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। महिला का एक्सीडेंट सायन अस्पताल के परिसर में हुआ। मामला इसलिए भी तूल पकड़ रहा है, क्योंकि सायन अस्पताल के जाने-माने डॉक्टर राजेश ढेरे की कार से यह एक्सीडेंट हुआ है। इस बात की जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी है। पुलिस ने मृत महिला जुबैदा शेख के बेटे शाहनवाज खान की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 304ए, 388, 279, 203, 177 और सब-सेक्शन 184 के तहत मामला दर्ज करते हुए डॉक्टर राजेश ढेरे को गिरफ्तार कर लिया है।

NEWS SOURCE :indiatv

#Crime_news #crime #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 48 people died in Delhi and Mumbai a whirlwind of accidents in the country in 24 hours faridabadnews faridabadnews24 Gujarat-UP
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.