Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Greater Noida News: अश्लील फोटो खींच कर दिए वायरल, युवक ने सगाई के बाद मंगेतर को घर बुलाकर किया बेहोश

Greater Noida News: अश्लील फोटो खींच कर दिए वायरल, युवक ने सगाई के बाद मंगेतर को घर बुलाकर किया बेहोश

faridabadnews24By faridabadnews24May 28, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई-5 स्थित पूर्वांचल रॉयल सोसाइटी में रहने वाले युवक ने अपनी मंगेतर को घर बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाने के बाद कथित तौर पर उसकी अश्लील तस्वीर खींच लीं। इसके बाद उसने तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मंगेतर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली की रहने वाली पीड़ित युवती की इंस्टाग्राम पर ग्रेटर नोएडा की एक युवती से दोस्ती हो गई थी। इसके बाद वे एक-दूसरे के घर आने-जाने लगीं। मई 2022 को पीड़िता के जन्मदिन पर उसकी सहेली अपने भाई के साथ उनके घर पहुंची। इसके बाद युवती की अपनी सहेली के भाई से इंस्टाग्राम पर बातचीत होने लगी।

पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन बाद आरोपी के माता-पिता युवती के घर आए और शादी का प्रस्ताव रखा। पीड़िता का परिवार भी रिश्ते के लिए तैयार हो गया। 19 मई 2023 को दोनों की मंगनी हो गई। युवती के परिवार ने शगुन के तौर पर आरोपी के परिवार को 25 लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि मंगेतर ने मंगनी के बाद उसे ग्रेटर नोएडा की पूर्वांचल रॉयल सोसाइटी स्थित अपने फ्लैट में बुलाया। वहां उसने युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीर खींच लीं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी मंगेतर, उसकी बहन, माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पत्नी की करंट लगाकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

वहीं, ग्रेटर नोएडा के ही दादरी कस्बे की नई आबादी मोहल्ले में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को करंट लगाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पत्नी को लेकर चाचा के यहां नई आबादी में मिलने आया था। इसी दौरान दहेज की मांग को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद चाचा, चाची और आरोपी पति ने करंट लगाकर विवाहिता की हत्या कर दी। जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर के रहने वाले शाहिद ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी बेटी की करंट लगाकर हत्या कर दी गई है। बताया कि शुक्रवार की शाम बेटी का पति शोएब निवासी डासना, चाचा शाकिर और चाची रुबीना से मिलने के लिए दादरी आया था। इसी दौरान ससुराल पक्ष के लोग बेटी से दहेज की मांग को लेकर विवाद करने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने विवाहिता की करंट लगाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति शोएब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं।

NEWS SOURCE : livehindustan

#Crime_news #crime #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 faridabadnews faridabadnews24 Greater Noida News: After taking obscene photos the young man called his fiancee home and made her unconscious after the engagement.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

काम दिलाने के बहाने लाया था दिल्ली, 17 साल तक आदिवासी लड़की से शारीरिक शोषण, कई बार रेप और जबरन गर्भपात

April 30, 2026

लड़की का रिश्ता टूटा, भांजे ने बनाया नहाते समय वीडियो, फिर दिखाकर कई बार करता रहा युवती का रेप

April 27, 2026

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.