Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » होगी कार्रवाई कानून का उल्लंघन करने वालों पर : उपायुक्त यशपाल यादव

होगी कार्रवाई कानून का उल्लंघन करने वालों पर : उपायुक्त यशपाल यादव

faridabadnews24By faridabadnews24May 26, 2020No Comments2 Mins Read
  फरीदाबाद : जिलाधीश यशपाल ने कहा कि जिला में बाजारों व दुकानों को खोलने के लिए दाएं व बाएं तरफ के नियम लागू किए गए थे, लेकिन दुकानदार जरूरी सेवाओं का बहाना बनाकर इन नियमों को तोड़ रहे हैं और प्रतिदिन दुकाने खोलकर कार्य कर रहे हैं। अगर कोई दुकानदार दाएं व बाएं के नियमों की अनुपालना नहीं करता तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
जिलाधीश ने आदेश जारी कर कहा कि सिर्फ एक तरफ की ही दुकानें खुलेंगी तथा दूसरी तरफ की दुकाने, चाहे वे जरूरी सेवाएं देने वाली ही हो, नहीं खुलेंगी। उन्होंने कहा कि जिस तरफ की दुकानें खुली होती हैं, उसके दूसरी तरफ काफी रेहड़ी वाले अपनी रेहड़ी लगा लेते हैं, जिससे बाजार में भीड़ इक्ट्ठी हो जाती है। इस संबंध में लोकल कमेटियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बाजारों में खुली दुकानों पर पूर्णतय नियंत्रण रखेंगी और यह भी सुनिश्चित करेंगी कि बाजार में जिस तरफ की दुकानें बंद हैं, वहां पर किसी भी प्रकार की कोई रेहड़ी न लगा सकें। उन्होंने बताया कि व्यापारी संगठनों की तरफ से भी सुझाव आया है कि एनआईटी के प्रत्येक बाजार को सिर्फ उसी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए प्रयोग किया जाए। बाकी बाहर से कोई व्यक्ति उस बाजार में नहीं आना चाहिए, ताकि बाजार में कम से कम भीड़ हो।
इन आदेशों की अनुपालना इस कार्य के लिए बनाए गए दस्ते नगर निगम के संयुक्त आयुक्त के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी मार्केट को अन्य लोगों के लिए बंद कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह भी देखने में आया है कि दुकानदारों ने अपनी दुकानों के दरवाजों से काफी आगे तक बढ़ा दिया है ओर उसमें सामान डाल दिया है, जिसकी वजह से लोगों को खड़े रहने की जगह नहीं मिलती और वहां पर भीड़ बढ़ जाती है। अतः सभी दुकानदारों को निर्देश दिए जाते हैं कि वे सभी अपनी दुकानों के अंदर ही सारा सामान रखें और उसे बाहर न लगाएं। उन्होंने कहा कि ओल्ड फरीदाबाद मार्केट में जाने के लिए एक तरफ से ही रास्ता है तथा उसमें किसी भी तरह की गाड़ियों का आवागमन नहीं होना चाहिए। अगर कोई दुकानदार इन आदेशों की अनुपालना नहीं करता तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
Action will be taken against those who violate the law: Deputy Commissioner Yashpal Yadav faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद की एक युवती के साथ मस्जिद के काजी ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो भी बनाई

June 23, 2026

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

रेनू भाटिया के इस्तीफे के बाद हरियाणा महिला आयोग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं उषा प्रियदर्शनी और मीना परमार?

June 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.