रिक्शावाले ने पंजाब से आई महिला को अगवा कर बच्चे के सामने किया दुष्कर्म, दिल्ली फिर शर्मसार
पंजाब से अपने बच्चे संग दिल्ली आई एक महिला को ई-रिक्शा चालक द्वारा अगवा कर दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। 25 वर्षीय पीड़ित महिला बिहार की रहने वाली है। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके सिर पर ईंट से हमला कर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता से तीन हजार रुपये और उसका मोबाइल फोन भी लूटकर फरार हो गया। दिल्ली पुलिस ने गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास जख्मी हालत में मिली महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना 26 मई की है। हालांकि, इस शर्मनाक मामले का खुलासा महिला की सेहत में सुधार होने के बाद हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।