Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कई लोग गुरुग्राम पुलिस के रडार पर, बॉबी कटारिया कबूतरबाजी केस की जांच की आंच NCR तक पहुंची

कई लोग गुरुग्राम पुलिस के रडार पर, बॉबी कटारिया कबूतरबाजी केस की जांच की आंच NCR तक पहुंची

faridabadnews24By faridabadnews24June 3, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नौकरी के नाम पर विदेश भेजने का कारोबार बीते कई सालों से गुरुग्राम के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर में चल रहा है। एजेंट बेरोजगार युवाओं को विदेशों में भेज कर नौकरी दिलाने के बड़े-बड़े सपने दिखाते हैं, लेकिन असल में ज्यादातर युवाओं को गोल्डन ट्रायंगल वाले देशों में भेजा जाता है, वहां पर युवाओं को बंधक बनाकर और डराकर ठगी करने के लिए दबाव बनाया जाता है। इसका खुलासा लाओस देश से वापस लौटे दो युवकों ने किया है।

गुरुग्राम पुलिस ने अब इस मामले में आगे की जांच शुरू करते हुए विदेश भेजने वाले एजेंटों की कुंडली भी खंगालनी शुरू कर दी है। गुरुग्राम जिले में कितने एजेंट सक्रिय हैं, जो नौकरी के नाम पर विदेश भेजने का काम करते हैं। वह कब से गुरुग्राम में यह कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा उनका भी डेटा तैयार किया जा रहा है। एजेंट के द्वारा भेजे गए युवाओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है। उसके बाद विदेशों में भेजने वाले लोगों से भी पुलिस जल्द संपर्क करेगी। कुछ गलत हुआ है, तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

छह देशों से हो रहा ठगी का कारोबार : भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के अनुसार, छह देशों में गोल्डन ट्रायंगल बनाकर जालसाज लोगों से ठगी कर रहे। जालसाज कोरियर के नाम पर, डिजिटल अरेस्ट, निवेश करने और पार्ट टाइम जॉब के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर करोड़ों रुपये की ठगी करते हैं। कंबोडिया, म्यांंमार, वियतनाम, लाओस, चीन और थाईलैंड से ठगी के कारोबारा को चलाया जाता है, जबकि इसका केंद्र लाओस देश है।

कई लोग पुलिस के रडार पर

जांच अधिकारी ने बताया कि बॉबी कटारिया से पूछताछ और दस्तावेजों की जांच में कुछ और लोगों के नाम सामने आए हैं। उनकी भूमिका की भी जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस की जांच में बॉबी कटारिया के साथ वीडियो बनाने वाली महिला के बारे में भी पुलिस जानकारी हासिल करेगी।

बॉबी कटारिया के सोशल मीडिया पेज बंंद करवा रही पुलिस

विदेश भेज कर वहां पर ठगी करवाने के दबाव बनाने के मामले में गुरुग्राम पुलिस और राष्ट्रीय जांच दल (एनआईए) की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रविवार को सेक्टर-109 से बलवंत कटारिया (बॉबी कटारिया) को गिरफ्तार किया था। आरोपी की तीन दिन की रिमांड लेने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। अब गुरुग्राम पुलिस बॉबी कटारिया के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सोशल मीडिया पर बनाए गए उसके सभी पेज बंद करवा रही है। अभी तक बॉबी कटारिया के सोशल मीडिया पर बने पांच से ज्यादा पेज व अकाउंट को पुलिस और एनआईए की टीम बंद करवा चुकी है। आगामी कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम पुलिस ने भी सोशल मीडिया पर बने सभी पेज व अकाउंट की जानकारी हासिल कर रही है, उनको बंद करवाने के लिए आगामी कार्रवाई कर रही है।

लोकेशन मांगी गई थी

बॉबी कटारिया की भूमिका सामने आने के बाद गिरफ्तारी से पहले भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के अधिकारी द्वारा गुरुग्राम पुलिस से लोकेशन और जानकारी मांगी गई थी। गुरुग्राम पुलिस के द्वारा सभी जानकारी मुहैया करवाने के बाद बॉबी कटारियों को रविवार दोपहर को सेक्टर-109 स्थित उसके ऑफिस से गिरफ्तार किया गया था। डीसीपी साइबर सिद्धांत जैन ने कहा कि गुरुग्राम में विदेश भेजने वाले एजेंट के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वह कौन-कौन से देशों में युवाओं को भेज चुके है।एक पूरा डाटा भी तैयार किया जाएगा,ताकि पुलिस को हर एजेंट की गतिविधियों के बारे में पूरी जानकारी हो।

NEWS SOURCE : livehindustan

#Crime_news #crime #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 faridabadnews faridabadnews24 Many people are on the radar of Gurugram Police the heat of the investigation of Bobby Kataria pigeon-racing case has reached NCR
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

फरीदाबाद की एक युवती के साथ मस्जिद के काजी ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो भी बनाई

June 23, 2026

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.