Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एग्जिट पोल में क्या, स्मृति, खट्टर, अखिलेश और सुप्रिया… दिग्गजों को भी झटके का अनुमान

एग्जिट पोल में क्या, स्मृति, खट्टर, अखिलेश और सुप्रिया… दिग्गजों को भी झटके का अनुमान

faridabadnews24By faridabadnews24June 3, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Lok Sabha Exit Polls: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों से पहले एग्जिट पोल्स की काफी चर्चा हो रही है। सभी एग्जिट पोल्स में एनडीए को एकतरफा जीत का अनुमान जाहिर किया गया है। ज्यादातर सर्वे में कहा गया है कि भाजपा को लगभग 300 सीटें मिल सकती हैं। यही नहीं इनमें से कुछ एग्जिट पोल्स में देश की कई हॉट सीट्स के नतीजे को लेकर भी भविष्यवाणी की गई है। अमेठी, रायबरेली, कन्नौज समेत देश की ऐसी तमाम सीटें हैं, जिन पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। सर्वे एजेंसी स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स ने देश की सभी सीटों का अनुमान जाहिर किया है। इनमें से कुछ हॉट सीटों का यहां हम जिक्र कर रहे हैं।

सर्वे के अनुसार अमेठी सीट से केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी को करारा झटका लग सकता है। इस सर्वे में अनुमान जताया गया है कि वह कांग्रेस कैंडिडेट किशोरी लाल शर्मा के मुकाबले हार सकती हैं। इसके अलावा राहुल गांधी रायबरेली में गांधी परिवार के गढ़ से विजयी हो सकते हैं। इससे पहले 2019 में वह अमेठी से हार गए थे, जिसके बाद उन्होंने अबकी बार रायबरेली से ही चुनाव लड़ा था। इन दो सीटों के अलावा कन्नौज से भी भाजपा को झटका लग सकता है। यहां उसके कैंडिडेट सुब्रत पाठक के मुकाबले अखिलेश यादव के जीतने का अनुमान है।

यूपी के पूर्वांचल की आजमगढ़ लोकसभा सीट पर धर्मेंद्र यादव और भाजपा के दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के बीच मुकाबला था। अनुमान है कि यहां भी INDIA अलायंस बाजी मार सकता है। अब राजस्थान की अलवर सीट की बात करें, जहां से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव चुनाव लड़ रहे हैं तो यहां वह जीत सकते हैं। इसके अलावा मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से विजयी हो सकते हैं। उन्होंने हाल ही में राज्य के सीएम पद से इस्तीफा दिया था और चुनाव में उतरे हैं। एग्जिट पोल में अनुमान जताया गया है कि खट्टर जीत सकते हैं।

कन्हैया और तिवारी की फाइट में क्या होगा? छिंदवाड़ा का भी अनुमान

दिल्ली में कन्हैया कुमार और मनोत तिवारी की फाइट से नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट चर्चा में हैं। स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स के एग्जिट पोल में यहां से मनोज तिवारी जीत की ओर हैं। मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट कांग्रेस बुरे वक्त में भी जीतती रही है। लेकिन एग्जिट पोल के अनुसार यहां इस बार कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ हार सकते हैं और भाजपा को जीत मिल सकती है।

मंडी से केरल तक चौंकाने वाले नतीजों का अनुमान

इसके अलावा एग्जिट पोल में कुछ और चौंकाने वाली भविष्यवाणियां की गई हैं। सर्वे के अनुसार मंडी लोकसभा सीट से कंगना रनौत जीत सकती हैं। वहीं बारामती लोकसभा सीट से शरद पवार का जलवा समाप्त हो सकता है और उनकी बेटी सुप्रिया सुले को हराकर अजित पवार की पत्नी जीत सकती हैं। इसके अलावा तिरुअनंतपुरम से कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर भी हार सकते हैं।

NEWS SOURCE : livehindustan

Akhilesh and Supriya... even the bigwigs expect a shock faridabadnew faridabadnews24 Khattar Smriti What in the exit poll
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

हांसी में परिवार ने जाम लगाया, महिला के शव को चूहों के कुतरने पर हंगामा

June 8, 2026

वायरल VIDEO ने उड़ाए होश, फरीदाबाद के सेक्टर-24 में स्कूटी- बाइक पर खुलेआम हो रहा था गलत काम

June 7, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.